छत्तीसगढ़

पुलिस के हत्थे चढ़े 2 बाइक चोर…कब्जे से 4 गाड़िया जब्त, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – चोरी कि बाइक को बेचने के फिराक में घूम रहे युवक को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। पुलिस ने दो आरोपियो के कब्जे से चार चोरी की गाड़ी बरामद कि गई है। मिली जानकारी के अनुसार बलरामपुर निवासी विक्रम उरमलिया जो कि फिलहाल कुदुदण्ड में रह रहा है। वह सिम्स में एडमिट अपने बड़े भाई आकाश को देखने एक अगस्त को अपनी जूम बाइक क्रमांक सीजी 30 ई 9586 में गया था। जिसकी बाइक वहा से चोरी हो गई। जिसकी शिक़ायत प्रार्थी ने सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई थी। जिसकी तलाश कोतवाली पुलिस कर रही थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली की एक युवक शनिचरी बाजार के पास चोरी के वाहन को बेचने का प्रयास कर रहा है। जिसपर पुलिस ने तत्काल मौके पर दबिश देकर जबडापारा निवासी राजू केवंट को गिरफ्तार किया। जिससे पूछताछ में आरोपी युवक ने जबडापारा निवासी अपने साथी सोहेल गुप्ता के साथ सिम्स हॉस्पिटल और अन्य जगहों से बाइक और स्कूटी कि चोरी करने की जानकारी दी। वहीं पुलिस ने दोनो आरोपियों के कब्जे से बजाज डिस्कवर, एक्टिवा, डिल्क्स , और जूम बाइक बरामद की है। जिसे जब्त कर दो आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक उत्तम साहू, प्र.आर. निर्मल सिंह, आर. नुरूल कादिर, गोकुल जांगडे, रंजीत खरे, प्रेम सूर्यवंशी, समर बहादुर सिंह, धीरेन्द्र सिंह तोमर, विरेन्द्र राजपुत का अहम योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,...