मस्तूरी

सड़क हादसा :- ओवरटेक करते माजदा और ट्रेलर में हुई टक्कर… माजदा चालक और हेल्पर की हुई मौत, फोरलेन हाइवे पर मस्तूरी लावर के बीच हुआ हादसा

उदय सिंह

बिलासपुर – शुक्रवार की तड़के सुबह वेद परसदा से फ्लाई एस ब्रिक्स लेकर बिलासपुर की ओर जा रही माजदा फोरलेन पर लावर खनिज चौकी के पास खड़ी ट्रेलर के पीछे से जा टकराई जिससे माजदा चालक और हेल्पर की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार माजदा क्रमांक CG10 AJ 7161 को चालक महेंद्र साहू पिता भारत साहू उम्र 29 वर्ष निवासी वेदपरसदा अपने हेल्पर रविन्द्र साहू पिता अर्जुर साहू उम्र 19 वर्ष और एक अन्य टिगेश कुमार मरावी पिता जनक राम उम्र 28 वर्ष निवासी वेदपरसदा के साथ फ्लाई एस ब्रिक्स लेकर शुक्रवार की सुबह मस्तूरी की ओर से बिलासपुर की ओर आ रहे थे,

सुबह लगभग 6:30 बजे मस्तूरी से लावर के बीच फोरलेन सड़क पर खनिज चौकी के पास सड़क पर खड़ी ट्रेलर क्रमांक CG10 BH-7285 से ओवरटेक करते हुए जा टकराए, जिससे दोनों ही वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, वही माजदा चालक, हेल्पर और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसे सूचना पर मौके में डायल 112 की टीम द्वारा मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया,

जहाँ चालक महेंद्र साहू और हेल्पर रविन्द्र साहू की मौत हो गई, वही तीसरा गंभीर रूप से घायल है जिसका उपचार जारी है। मामले में मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है वही दोनों क्षतिग्रस्त माजदा और ट्रेलर को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
6 साल की अरीबा फातिमा ने रखा 14 घंटे का पहला रोजा... देश में अमन-चैन और भाईचारे की मांगी दुआ, भाजपा में संगठनात्मक विस्तार: वेदांत शुक्ला बने शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक, रतनपुर: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत...घासीपुर के पास हुआ दर्दनाक हादसा, चालक... 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या...मोबाईल छुड़ाने पैसों की जरूरत की बात से मामला बना संदिग्... बिलासपुर: नशे में युवक ने खुद को लगाई आग, लोगों ने बचाई जान कालोनी में घुस रहे ट्रक का डाला बिजली तार से टकराया...दो गंभीर नाबालिग से अनाचार...बलौदा पुलिस ने 3 घंटे में आरोपी को दबोचा, भेजा गया सलाखों के पीछे बैंक से घर लौट रहा किसान हुआ था उठाईगिरी का शिकार...रेकी कर दिया गया था घटना को अंजाम, मुख्य आरोपी ग... मल्हार मेले में बाइक का साइलेंसर निकाल मचा रहा था आतंक...10 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार सांदीपनी विद्यालय में 'क्षमता निर्माण कार्यक्रम' विषय पर एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित