बिलासपुर

स्टॉफ नर्स हुई लूट की शिकार…बाइक सवार 2 आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम, सिटी कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जूना बिलासपुर निवासी एक स्टॉफ नर्स हॉस्पिटल से ड्यूटी खत्म होने के बाद पैदल घर जा रही थी, जिससे 2 बाइक सवार आरोपियों ने मोबाईल की झपटमारी कर फरार हो गए । मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया कल्याणी विश्वकर्मा शिशु भवन हॉस्पिटल स्टॉप नर्स है जो 7 दिसंबर की रात 8:30 बजे ड्यूटी से वापस अपने घर पचरीघाट जूना बिलासपुर पैदल जा रही थी, तभी किलावार्ड के पास 2 युवक बाइक में पीछे से आये और उनका मोबाईल लूटकर भाग निकले, घटना के बाद उन्होंने घर पहुँचकर परिजनों को इसकी जानकारी दी जिसके बाद आज परिजनों के कहने पर घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। मामले में पुलिस ने अज्ञात मो.सा. सवार दो व्यक्ति के खिलाफ धारा 3(5)-BNS, 304-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया, जिसमें विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए दबिश देकर चिंगराजपारा सरकंडा से आरोपियों नंद लाल साहू उर्फ नंदू पिता हेम लाल उम्र 22 वर्ष निवासी राजीव नगर चिंगराजपारा और रोमित यादव पिता पंचू यादव उम्र 21 वर्ष निवासी चिंगराज पारा को पकड़ा गया है , छीना हुआ मोबाइल जप्त कर आरोपीयो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है। –

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय, के मार्गदर्शन में उनि शीतला त्रिपाठी, सउनि गजेन्द्र शर्मा, प्रआर कृष्णा पाण्डेय, हमराह स्टॉफ, गोकूल जांगडे, नुरूल कादीर, लगन खाण्डेकर, टंकेश साहू, मआर प्रेम कुमारी के विशेष योगदान रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
भेष बदलकर गांजे की तस्करी का खेल बेनकाब, आरपीएफ ने दो तस्करों को दबोचा... अब तक 3 करोड़ से अधिक का गा... बालाजी गैस एजेंसी में छापे से हड़कंप: रिकॉर्ड में 864, मौके पर मिले सिर्फ 452 भरे सिलेंडर; 939 सिलें... बाघिन का खूनी हमला: जंगल में करिल काटने गए 25 वर्षीय युवक की मौत, गले पर मिले गंभीर ज़ख्म, छत्तीसगढ़ में 31 IPS अधिकारियों के तबादले… बड़े पैमाने पर जिम्मेदारियों में फेरबदल, शराबी पति की प्रताड़ना से परेशान नवविवाहिता ने लगाई थी फांसी, पति पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का ... चिकन के बंटवारे पर खूनी तकरार: छोटे भाई ने बड़े भाई पर टांगी से किया जानलेवा हमला, भाभी भी घायल, पुलिस हिरासत से मुलजिम फरार! मुलमुला थाने में सुरक्षा में बड़ी चूक, आरक्षक निलंबित बिलासपुर में कांग्रेसी नेता की हत्या की साजिश का बड़ा खुलासा, सुपारी के लिए रकम देने वाला मुख्य आरोप... तखतपुर:- घोंघा नदी में बहे तीनों मासूमों के शव बरामद, अंततः तलाश हुई पूरी, समडील से लेकर पूरे क्षेत्... पचपेड़ी:- करंट की चपेट में आई 28 वर्षीय गृहणी...अस्पताल पहुंचते ही मौत