बिलासपुर

चोरी की बाइक बेचने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा चोर गिरफ्तार…. कब्जे से एक बाइक बरामद

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के सिरगिट्टी पुलिस ने एक बाइक चोर को पकड़ा है, जिसने पिछले महीने एक शो रूम के बाहर से अपाचे बाइक की चोरी की थी। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी टी कोटेश्वर राव पिता स्व टी.एस. नारायणना उम्र 66 साल निवासी मंगलम भवन के पास सिरगिट्टी ने 4 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी, प्रार्थी का बेटा मोटर सायकल टी.व्ही.एस. अपाचे क्रमांक एम.पी. 18 एम.के. 5552 को अपने आफिस महिन्द्रा शो रुम रामावैली के पास लेकर गया था जिसे शो रुम के सामने खडा किया था शाम करीबन 6ः45 बजे देखा तो मोटर सायकल नही था कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया था जिस पर थाना चकरभाठा मे धारा 379 भादवि कायम किया गया तथा थाना प्रभारी अभय सिंह बैस द्वारा टीम बनाकर त्वरित कार्यवाही करते हुये चोरी हुये मोटर सायकल के संबध मे मुखबिर लगाई गई इसी दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति मोटर सायकल अपाचे बिक्री करने के फिराक मे ग्राहक की तलाश कर रहा है मुखबिर की सूचना पर राममंदिर यादव नगर तिफरा निवासी संदेही विकास कौशिक पिता शिव कौशिक उम्र 22 साल को हिरासत मे लेकर पुछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया तथा चोरी किये मोटर सायकल को अपने घर मे छिपाकर रखना बताया उक्त मोटर सायकल टी.व्ही.एस. अपाचे क्रमांक एम.पी. 18 एम.के. 5552 कीमती 45000 रुपये को आरोपी के कब्जे से जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर पेश किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
तेज रफ्तार कार की टक्कर से इंजीनियर गंभीर.... हेलमेट ने बचाई जान, सड़क निर्माण का निरीक्षण करने के दौ... सिम्स अस्पताल से बाइक चोरी करने वाले 2 नाबालिग चोर सहित 1 खरीददार गिरफ्तार...5 वाहन बरामद, फर्जी अंकसूची से डाकपाल बनने की साजिश नाकाम, नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी...महिला-पुरुष गिरफ्... फर्जी नंबर प्लेट से धान ढुलाई का खेल उजागर... रोड टैक्स चोरी में ट्रक मालिक पर एफआईआर दर्ज, सरकंडा क्षेत्र में अवैध कबाड़ का कारोबार चरम पर, चोरी की वारदातें बढ़ीं, लाइनअप से रात में खप रहा चो... यूरोपीय संसद में भारत–यूरोप संवाद...गुरु रविदास जयंती समारोह में छत्तीसगढ़ के पेशीराम जायसवाल करेंगे... हंगामे के बीच जय वाधवानी ने संभाली कमान, बोले सामान्य सभा विकास का मंच है, राजनीतिक टकराव का नहीं रकम दोगुनी करने का झांसा: 6.05 लाख की ठगी...दो आरोपियों पर एफआईआर दर्ज दिनदहाड़े लूट: बैंक से ढाई लाख रुपये निकाल घर लौट रहा ग्रामीण हुआ लूट का शिकार...पुलिस नाकेबंदी कर ज... सरकारी नौकरी का झांसा देकर युवतियों से 78 हजार की ठगी..प्रशिक्षण के नाम पर आर्थिक शोषण, सिरगिट्टी था...