जांजगीर चाँपा

प्रेमी ने प्रेमिका के पति को उतारा मौत के घाट…पति के मनाने पर लौटी थी घर और फिर हुई हत्या…दोनो प्रेमी प्रेमिका गिरफ्तार,

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम कोटमीसोनार में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की निर्मम हत्या कर दी। इस जघन्य वारदात का पुलिस ने बेहद तेजी से खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी युवराज निषाद 35 वर्ष निवासी रौना कापा, थाना जरहागांव, जिला मुंगेली तथा ईश्वरी बाई केंवट 32 वर्ष निवासी कोटमीसोनार, थाना अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा हैं। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक अमरनाथ केंवट की पत्नी ईश्वरी बाई कुछ माह पूर्व अपने प्रेमी युवराज निषाद के साथ पुणे भाग गई थी। बाद में पति के बुलावे पर वह 21 जुलाई को पुनः घर लौट आई। 27 जुलाई की दोपहर लगभग 3:15 बजे अमरनाथ के बेटे लक्ष्य कुमार ने अपने बड़े पापा को सूचना दी कि उसकी मां ईश्वरी का प्रेमी घर में घुस आया है और उसने अमरनाथ के सिर और चेहरे पर कुदाल से वार कर दिया है। जब तक परिजन पहुंचे, अमरनाथ खून से लथपथ पड़ा था। तुरंत उसे उपचार के लिए शासकीय अस्पताल अकलतरा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही थाना अकलतरा में धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध क्रमांक 347/2025 पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित की गई। सायबर सेल की मदद से आरोपी प्रेमी-प्रेमिका को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपियों ने बताया कि वे पिछले 8-9 माह से प्रेम संबंध में थे और साथ मिलकर पुणे भाग गए थे। वापसी के बाद कुछ समय तक बिलासपुर में भी साथ रहे। अमरनाथ द्वारा ईश्वरी को वापस ले जाने के बाद युवराज ने हत्या की योजना बनाई। वारदात के दिन वह घर के पीछे से घुसकर घर में रखे कुदाल से अमरनाथ पर ताबड़तोड़ वार किए। वारदात में ईश्वरी ने भी सहयोग किया। हत्या के बाद कुदाल को लीलागर नदी के किनारे फेंक दिया गया, जिसे पुलिस ने मेमोरेंडम कथन के आधार पर बरामद कर लिया। घटना में प्रयुक्त स्कूटी भी जब्त की गई। अकलतरा पुलिस एवं सायबर सेल की त्वरित कार्रवाई से मात्र 24 घंटे में इस जघन्य हत्या का खुलासा हो गया। निरीक्षक भास्कर शर्मा, सायबर सेल के निरीक्षक सागर पाठक, एएसआई विवेक सिंह, आरक्षक गिरीश कश्यप, प्रदीप दुबे, शाहबाज खान एवं एएसआई दाउराम बरेठ की भूमिका सराहनीय रही। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 28 जुलाई को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : बिरयानी सेंटर के पास शुरू हुआ था विवाद…फिर दो गुटों में हुआ पथराव, 11 आरोपी गिरफ्तार, बाक... VIDEO:- बिलासपुर में बिजली टावर पर चढ़ा युवक, भाई से विवाद के बाद मचा हड़कंप, दो घंटे चला हाईवोल्टेज... पुरानी रंजिश में रिश्तों का खून! छोटे भाई ने बड़े भाई-भाभी का सिर लाठी से फोड़ा, दोनों गंभीर, शराब लेने गए युवक का हुआ विवाद...चंद मिनटों में चली गई जान, चाकू कांड का आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार राखी के दिन भाई ने भाई की कर दी थी हत्या.... सिर पर सब्बल से किया वार, आरोपी भाई गिरफ्तार 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ...