रायपुर

छत्तीसगढ़ में पंचायत और निकाय चुनाव होंगे बैलेट पेपर से… सरकार की तैयारी पूरी:- डिप्टी सीएम अरुण साव

रमेश राजपूत

रायपुर – उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज रायपुर निवास कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि, प्रदेश में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव एक साथ होंगे। दोनों चुनाव में वोट बैलेट पेपर से डाले जाएंगे। इसकी तैयारी राज्य निर्वाचन आयोग ने कर ली है। श्री साव ने बताया कि, पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव को लेकर सरकार ने बहुत पहले से तैयारी शुरू कर दी थी।इस बार बहुत सारी चीजें हुई है। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पालन में आरक्षण पद्धति बदली गई। पिछड़ा वर्ग आयोग बनाया और उसकी रिपोर्ट के आधार पर ही आरक्षण हो रहा है। इसी प्रकार निकायों में महापौर और अध्यक्ष का चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से करने का निर्णय लिया गया है। इस बीच कई नए निकाय बने हैं। नगर पंचायतों को नगर पालिका बनाया गया हैं। इन सब की तैयारी में काफी समय लगा। डिप्टी सीएम श्री साव ने कहा कि, नगरीय निकायों में 7 जनवरी तक अध्यक्ष और महापौर पद के लिए आरक्षण निर्धारित की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द से जल्द चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है। जैसे ही आरक्षण की प्रकिया समाप्त होगी, उसकी सूचना चुनाव आयोग को भेजी जाएगी और उसके बाद वे चुनाव के कार्यक्रम घोषित करेंगे। श्री साव ने बताया कि, पहले मतदाता सूची साल में एक बार तैयार की जाती थी। अब हर तीन महीने में सूची बनाने का निर्णय लिया है, ताकि नए मतदाताओं को अपने नाम जुड़वाने में आसानी हो। उन्होंने कहा कि, बोर्ड परीक्षा मार्च से शुरू हो रही है। उम्मीद है कि सभी चुनाव बोर्ड परीक्षा से पहले करा लेंगे।

error: Content is protected !!
Letest
मूर्ति अनावरण व भूमि पूजन के साथ मनाया गया राष्ट्र संत गाडगे जी महाराज का 150वां जन्मोत्सव मोबाइल शॉप में हुई लाखों की चोरी का हुआ खुलासा...14 लाख के 16 आईफोन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार मल्हार में ठेठवार यादव समाज का होली मिलन समारोह सम्पन्न... एकता और सद्भाव का दिया संदेश बच्चा चोर की अफवाह के बीच पुलिस के हत्थे चढ़ी ठगी और चोरी की आरोपी...भीख मांगने वाली 3 महिलाओं को ग्... रायगढ़: जिले में थोक संख्या में पुलिस कर्मियों का हुआ तबादला..एसएसपी ने जारी किए आदेश, न्यायधानी में फिर एक हत्या की वारदात...खेत में युवक की संदिग्ध लाश मिलने से सनसनी, सिर पर घातक वार क... कलयुगी पिता बना हैवान: 5 वर्षीय मासूम बेटे को नहर में डुबोकर की हत्या... आरोपी गिरफ्तार पुराने विवाद में पति ने पत्नी पर किया हंसिये से जानलेवा हमला...गंभीर महिला की शिकायत पर आरोपी गिरफ्त... फर्जी पुलिस बनकर दी धमकी.. युवक ने किया सुसाइड, वीडियो वायरल होने के बाद मामले का हुआ खुलासा, आरोपी ... मुंगेली: घर घुसकर पड़ोसी युवक ने 12 वर्षीय मासूम को बनाया था शिकार, दुष्कर्म का आरोपी अब पहुँचा जेल