अवर्गीकृत

मस्तूरी में भी धूमधाम से मना जन्माष्टमी, यदुवंशियों ने फोड़े 106 मटके

डेस्क

मस्तूरी यादव समाज की ओर से गौरवशाली पांचवें वर्ष भी बड़ी धूमधाम के साथ मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें यदुवंशियों की टोली ने डीजे के साथ पूरे नगर का भ्रमण किया और जगह-जगह चौक चौराहों पर मटकी फोड़ेl शाम को 5:00 बजे के करीब यदुवंशियों की टोली बारिश होते हुए भी खूब मजे के साथ आनंद लेते हुए मौज मस्ती के साथ मटका फोड़ने निकले ।
मस्तूरी बाजार चौक के पास प्रजापति समाज के पूर्वजों के द्वारा निर्मित श्री राधा कृष्ण मंदिर से पूजा अर्चना कर बाल कृष्णा की झांकी सहित यदुवंशियों की टोली नगर भ्रमण को मटका फोड़ने निकले जहां पर व्यापारियों सहित ग्राम के महिलाओं ने श्री कृष्णा की झांकी की पूजा की थालियां सजाकर पूजा अर्चना किए। यदुवंशियों की टोली पुराना बाजार से जोंधरा चौक तहसील रोड बस स्टैंड होते हुए नेता नगर में समापन हुआ यदुवंशियों की टोली ने कुल 106 नग दहीहंडी फोड़े । जगह-जगह लोगों ने झांकी व यदुवंशियों की टोलियां को देख खूब आनंद लिया एवं साथ में डीजे के धुन में भी थिरके । इस दौरान कन्हैया यादव, दिलीप यादव, मन्नू यादव ,मनोहर यादव, मनोज यादव, नवल किशोर यादव, जितेंद्र यादव ,रघु यादव, राहुल यादव ,धर्मेंद्र यादव ,कृष्णा यादव, रामकिशुन यादव, राजेश यादव, मनोज आदि शामिल रहे।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;... स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर... नारी शक्ति ने चिल्हाटी में सजाया सावन का रंग, सरिता नायक के नेतृत्व में महिलाओं ने उत्साह और उमंग से... बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल... दुष्कर्म के आरोपी ने गमछे से लगाई फांसी, मौत... रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब