बिलासपुर

छत्तीसगढ़ीया ओलंपिक में रतनपुर की टीम का दबदबा….बेहतर प्रदर्शन कर बना रहे अपना नाम

जुगनू तंबोली

बिलासपुर – छत्तीसगढ़ शासन के महत्त्वाकांक्षी योजना छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन पूरे प्रदेश में किया जा रहा है। जिसमे अलग अलग आयु वर्ग क्रमशः 0 से 18 वर्ष एवम 18 से 40 वर्ष तथा 40 वर्ष से अधिक हिस्सा लेकर अपना अपना खेल का प्रदर्शन कर रहे है। उपरोक्त सभी वर्ग में महिला एवम पुरुष प्रतिभागी क्रमशः राजीव युवा मितान क्लब के ग्राम स्तर, नगर स्तर, निगम स्तर ,विकास खण्ड ,

जिला स्तर संभाग स्तर एवम राज्य स्तर पर निर्धारित तिथि में होगा। इसी तारतम्य में नगरीय क्लस्टर स्तर का आयोजन सुशील मिश्रा प्रमुख कोच एवम जिला कीड़ा अधिकारी के निर्देशन में दो दिवसीय खेल बहतराई स्टेडियम बिलासपुर में आयोजित हुआ,

जिसमें नगर पालिका रतनपुर के व्यायाम शिक्षक प्रमोद कुमार धीवर के नेतृत्व में लगभग 80से ऊपर प्रतिभागी शामिल हुए जिसमे पूरे नगरीय कलस्टर स्तर में रतनपुर नगरपालिका की टीम का दबदबा रहा। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में 16 प्रकार के खेल का आयोजन किया जा रहा है जिसमे 100 मीटर दौड़, गेड़ी दौड़,लंगड़ी दौड़,फुगड़ी,गिल्ली डंडा, बांटी कंचा, बिल्लस,लंबी कूद, कुश्ती, पिट्टूल, संखली, रस्सा कसी, कबड्डी,

खो खो प्रतियोगिता भौरा प्रमुख है। इन सभी खेलो में नगरीय कलस्टर स्तर के अंतर्गत नगर पालिका रतनपुर नगर पंचायत कोटा, नगर पंचायत तखतपुर,नगर पंचायत बोदरी, नगर पंचायत बिल्हा, नगर पंचायत मल्हार के खिलाड़ियों के मध्य प्रतिस्पर्धा हुआ।

उपरोक्त खेलो में रतनपुर के खिलाड़ियों शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अलग अलग वर्ग के 36 में प्रथम स्थान, 4 में द्वितीय स्थान एवम 2 में तृतीय स्थान हासिल करते कुल 42 स्थानों में पुरुस्कार अपने नाम किए। जिसमे पीर मोहम्मद, डोरी लाल , मनोज यादव, ईश्वर मरकाम, भुनेश्वर पटेल, निशु कश्यप, साक्षी कहरा, सुखसागरी, रीतिका ध्रुव आरती यादव, पावनी यादव विजेता रहे। इस आयोजन में नगर पालिका परिषद रतनपुर की ओर से सभी खिलाड़ियों के लिए रतनपुर से बहतराई स्टेडियम आने जाने की एवम लंच की व्यवस्था किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
स्कूल से भागकर आगरा जा रही थीं तीन छात्राएं...ऑटो चालक की सूझबूझ से बची बड़ी घटना, बिलासपुर : खनिजों के अवैध परिवहन पर फिर हुई खानापूर्ति कार्रवाई, 5 हाइवा और 6 ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित 1... युक्तियुक्तकरण में गड़बड़ी का आरोप... पूर्व डीईओ अनिल तिवारी के निलंबन की मांग, महासंघ ने सौंपा ज्ञा... VIDEO:- मोपका चौक के पास जानलेवा गड्ढा…फिर हुआ हादसा, कार पलटी, चालक बाल-बाल बचा सीवी रमन यूनिवर्सिटी से छात्र लापता...प्रबंधन की लापरवाही पर उठे सवाल… परिजनों और संगठनों में बढ़ी च... VIDEO:- रतनपुर में तालाब से निकला 8 फीट का मगरमच्छ, जाल में फंसते ही देखने उमड़ी भीड़, बाइक टकराने की मामूली घटना पर आईटीआई छात्र की बेरहमी से पिटाई...कोतवाली क्षेत्र का मामला डॉ. सीवी रमन यूनिवर्सिटी हॉस्टल से छात्र लापता, CCTV और रिकॉर्ड पर सवाल… प्रबंधन की लापरवाही उजागर, ... बिलासपुर: घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन अलर्ट...छापेमारी जारी, एक दुकान से 78 सिलेंडर ज... बिलासपुर:- दुल्हन लेकर लौट रही स्कॉर्पियो हुआ हादसे का शिकार, दूल्हा-दुल्हन घायल