मस्तूरी

नहर में बहती मिली युवक की लाश,मस्तुरी थाना क्षेत्र का मामला,पुलिस जुटी जांच में

उदय सिंह

बिलासपुर – मस्तूरी स्थित नहर में शाम 4,30 बजे के आसपास एक अज्ञात युवक की लाश बहते देख ग्रामीणों में खलबली मच गई। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पर पहुंची पुलिस ने लाश को नहर से निकलवाकर आगे की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार रतनपुर स्थित खूंटाघाट खारंग जलाशय द्वारा किसानों के लिए पानी की सप्लाई की जा रही है। जो नहर रतनपुर से सीपत होते हुए मस्तूरी, से लोहर्सी के लास्ट छोर तक जाती है। जिसमे आज शाम 4 :30 बजे के आसपास ग्रामीणों ने मस्तूरी स्थित नहर में एक अज्ञात युवक की लाश बहते हुए देखी गई। जिसके बाद इसकी सूचना मस्तूरी पुलिस को दी गई मस्तूरी पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले लाश पानी में बहते हुए मस्तुरी स्थित शराब भट्ठी के पास पहुंच गई। जिसको तहसील कार्यालय के पीछे पुल के पास निकाला गया जिसकी पहचान हेतु आसपास के लोगो से पता करने पर मृतक की पहचान सोनू मौर्य पिता इंद्रपाल मौर्य उम्र 37 वर्ष ग्राम ढेंका थाना तोरवा के रूप में हुई है। मृतक नहर में कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई यह जांच का विषय है। पुलिसिया जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असल कारणो का पता चल पाएगा फिलहाल शव को पोस्टमार्टम हेतु मरच्यूरी भेज दिया गया है जिसका पोस्टमार्टम सोमवार को सुबह किया जाएगा।

घटना की जानकारी लगते ही परिजनों और क्षेत्र में शोक की लहर..

मृतक सोनू मौर्य की मौत की खबर लगते ही परिजनों और क्षेत्र में शोक की लहर है..जो उसकी मौत से हैरान है, हमेशा हँसते हुए मिलने वाला शख़्स कैसे इस तरह सभी को अलविदा कह गया सभी के लिए हैरानी भरा है।

error: Content is protected !!
Letest
एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: सैकड़ों सिलेंडर और उपकरण जब्त....मचा हड़कंप ग्रामीण क्षेत्रों में फिर सक्रिय बकरा-बकरी चोर गिरोह, एक और किसान बना शिकार..कोठा से 20 बकरा-बकरी पा... रतनपुर: तेज रफ्तार बस ने ली मासूम की जान... स्कूल जाते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा, पचपेड़ी: घर के कमरे में खून से लथपथ मिली लाश, गला रेतने के निशान....हत्या या आत्महत्या बना रहस्य मल्हार महोत्सव: कार्यक्रम को लेकर बनी सहमति, प्रशासन करेगा आयोजन...25 से 31 मार्च के बीच होंगे रंगार... बिलासपुर:- दोस्त ही निकला कातिल, खेत में मिली थी युवक की खून से लथपथ लाश... दो सगे भाइयों ने मिलकर द... डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी में सुरक्षा पर सवाल: 12 दिन बाद भी लापता छात्र रोहित का सुराग नहीं.... प्रबं... कोठा की दीवार तोड़कर 17 बकरियों की चोरी....पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला किया दर्ज, रतनपुर: बीच बचाव करने वाले पर ही चाकू से हमला...युवक घायल, पुलिस अपराध दर्ज कर जुटी जांच में, मस्तूरी:- जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, तीन के खिलाफ मामला दर्ज