बिलासपुर

मंगला देशी शराब दुकान में सेंधमारी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार… चोरी गए 3 लाख 60 हजार रुपए में से 1 लाख 68 हजार रुपए बरामद

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगला देशी शराब दुकान में 20 अगस्त की रात अज्ञात चोरों द्वारा सेंधमारी कर काउंटर से 3 लाख 60720 रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसमें पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदेहियों की तलाश की, जिन्हें महत्वपूर्ण सफलता मिली, पुलिस के हाथ गिरवर जायसवाल और गोरेलाल पावले निवासी दैहानपारा सरकण्डा बिलासपुर लगे, जिन्हें अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया तो दोनों साथ मिलकर सेंधमारी करना स्वीकार किये, मामले में धारा 34 भा.द.वि. जोड़ी गई तथा आरोपियों का कथन लिया गया। आरोपियों के द्वारा चोरी किये 3,60,720/- रुपये में से कुछ रकम खाने पीने व जुआ खेलने में खर्च कर देना 50,000/- रूपये को बैंक खाता में जमा कर रखना बताने तथा बचत 95,000/- रुपये, घटना में प्रयुक्त दो नग सब्बल, एक नग मोटर सायकल को आरोपी गिरवर जायसवाल एवं 23,000/- रुपये, 50,000/- रुपये का बैंक जमा पर्ची एक नग व एक नग बैंक पासबुक को आरोपी गोरेलाल पावले से बरामद किया गया है, वही आरोपीयो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है। प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिविल लाईन निरीक्षक प्रदीप आर्य, उपनिरीक्षक रमेश पटेल, के साथ थाना सिविल लाईन स्टाफ एसीसीयू बिलासपुर प्रभारी उपनिरीक्षक कृष्णा साहू, प्रआर. बलबीर सिंह, देवमून पुहूप, आरक्षक सरफराज खान, तरुण केशरवानी, तदबीर पोर्ते की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...