बिलासपुर

खबर का असर:- सरेराह महिला की बेरहमी से पिटाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सरकंडा पुलिस ने की कार्रवाई

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत जोरा तालाब शिव मंदिर के पास महिला के साथ बर्बरता पूर्वक पिटाई के मामले में सत्याग्रह न्यूज़ की खबर का असर हुआ है। महिला की सरेराह पिटाई कि खबर को सत्याग्रह न्यूज़ द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आई जहां घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है इस दौरान सरकंडा पुलिस में जानकारी देते हुए बताया कि बंधवापारा निवासी कमला वंशकार 26 अगस्त शाम 5 बजे अपनी बहन के घर चिंगराजपारा जा रही थी,

जो जोरा तालाब शिव मंदिर के पास पहुंची थी किसी से लिफ्ट मांग रही थी लिफ्ट नहीं मिलने पर वहीं पर खड़ी थी उसी समय जोरा तालाब का रहने वाला शिव श्रीवास आया और महिला को गंदी-गंदी गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा और डंडे से मारपीट कर दी। जिससे महिला के पैर और कंधे पर चोट लगी है। जिसे गंभीर अवस्था में सिम्स हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। उक्त घटना के विडियो के आधार पर सत्याग्रह न्यूज़ द्वारा ख़बर प्रकाशित की गई थी। जिसपर सरकंडा पुलिस ने कार्यवाही की है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स परिसर में कुर्सी पर बैठे बैठे अधेड़ की मौत...पहचान बनी पहेली बिल्हा क्षेत्र के आबकारी टीम पर गंभीर आरोप: सवाल पूछने पर मोबाइल छीनकर अर्धनग्न करने की शिकायत, पोड़... नवरात्रि में भक्ति के रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप, ‘शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्पर’ के सं... माँ डिडनेश्वरी मंदिर मल्हार में आयुर्वेद चिकित्सा एवं जनजागरूकता शिविर आयोजित, 265 मरीजों का हुआ उपच... बिलासपुर में रफ्तार का कहर! मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीण को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक मौत ... बिलासपुर में बेखौफ बदमाश! जलेबी दुकानदार पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर, सिम्स में जिंदगी और म... बिलासपुर:- 3 साल की मासूम को चाकू के दम पर ले जाने की कोशिश, बचाने पहुंची दादी की हत्या! गांव में सन... फिर हुई चाकूबाजी: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला, तोरवा क्षेत्र की घटना, जेल में बंदी की मौत का 3 साल बाद खुला मामला..आबकारी कर्मचारियों पर हत्या का अपराध दर्ज, जेल भेजने से... मल्हार जाने निकली मां-बेटी अचानक लापता, अपहरण की आशंका से मचा हड़कंप,