मल्हार

नवोदय विद्यालय मल्हार में होगी संसद की बैठक…छात्र – छात्राएं होंगे शामिल, जानेंगे कैसी होती संसदीय कार्यप्रणाली

हरिशंकर पांडेय

मल्हार – जवाहर नवोदय विद्यालय मल्हार में क्षेत्रीय युवा संसद प्रतियोगिता का दो दिवसीय आयोजन 4 व 5 सितंबर को होगा जिसकी तैयारी की जा रही है। प्राचार्य मनोज कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि आगामी 4 व 5 सितंबर को नवोदय विद्यालय समिति क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल के मार्गदर्शन में युवा संसद प्रतियोगिता होगा जिसमें क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल से छत्तीसगढ़ तथा उड़ीसा के 5 नवोदय विद्यालयों जिनमे जगतसिंहपुर, बरगढ़, कबीरधाम, धमतरी तथा बलौदाबाजार के तीन सौ छात्र छात्राए इस कार्यक्रम हिस्सा लेंगे। इस युवा संसद प्रतियोगिता के मुख्य उद्देश्य है कि विद्यार्थियों में लोकतंत्र की जड़ो को मजबूत करने, दुसरो के विचारों को सहन करने, संसदीय कार्यप्रणाली तथा लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की समझ विकसित करना है। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता के अवसर पर प्रतिभागी विद्यालयों के विद्यार्थी संरक्षक शिक्षक, क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक आयुक्त लेखराज मीणा, बिलासपुर सांसद अरुण साव तथा मस्तूरी विधायक डॉ कृष्णमूर्ति बाँधी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी