रतनपुर

पति – पत्नी की संदिग्ध मौत…फांसी के फंदे पर पति की और खेत के मेढ़ में पड़ी थी पत्नी की लाश, घटना से क्षेत्र में सनसनी,

जुगनू तंबोली

रतनपुर – थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें एक खेत मे आज सुबह पति पत्नी की संदिग्ध लाश पाई गई है। खेत के मेढ़ में पत्नी की लाश पड़ी थी तो वही उससे 10 कदम दूर पति पेड़ पर फांसी के फंदे पर झूल रहा था। मामले की सूचना पर मौके में पहुँची पुलिस जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार रतनपुर के वार्ड क्रमांक 1 जोगी अमराई निवासी अमित कुमार इंदुआ पिता संतोष कुमार इंदुआ उम्र 29 वर्ष और उसकी पत्नी अंजू इंदुआ की लाश आज ग्रामीणों ने सुबह खेत के पास देखी जिसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुँची पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ जांच में जुट गई है। जहाँ पाया गया कि पति अमित एक तार के सहारे पेड़ पर फांसी के फंदे पर झूल रहा है वही उससे 10 कदम दूर उसकी पत्नी की लाश पड़ी है, जिसे चेहरे पर चोट के निशान है। मामले में मृतक अमित की माँ दुरपति बाई ने बताया कि अमित बीती रात अपनी पत्नी और बच्चों के साथ महामाया मंदिर गए थे और दर्शन कर काफी देर रात घर पहुँचे और सभी खाना खाकर सो गए थे,

लेकिन कब उनके बेटे और बहू घर से निकले इसकी जानकारी नही है आज सुबह लोगो के माध्यम उन्हें जानकारी मिली की उनके खेत के पास ही दोनों की लाश मिली है। आखिर ऐसा क्या हुआ दोनों की मौत के पीछे क्या वजह रही यह फ़िलहाल स्पष्ट नही हो पाया है, पुलिस सभी पहलुओं पर जांच में जुट गई है।

दो मासूम बच्चों को नही आ रहा समझ…

घटना के बाद घर मे मातम पसरा हुआ है, दरअसल अमित और अंजू ने 12 वर्षो पहले लव मैरिज की थी जिनके दो बच्चे है बड़ी बेटी 10 वर्ष की और बेटा 7 वर्ष का है जिन्हें यह समझ नही आ रहा कि उनके माता पिता की अब मौत हो गई है वह बार बार पूछ रहे है कि आखिर क्या हुआ उनके मम्मी पापा कहाँ है, इधर उनकी दादी उन्हें कुछ बता नही पा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...