बिलासपुर

शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बाइक चोरी को अंजाम देने वाले 3 शातिर चोर गिरफ्तार…. कब्जे से 5 गाड़ियां बरामद

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर के विभिन्न क्षेत्रों से रोजाना बाइक चोरी की घटनाएं सामने आ रही है जिसमें प्रार्थियों द्वारा संबंधित थानों में शिकायत भी दर्ज कराई गई है, ऐसे ही मामलों की जांच में जुटी पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से हालही में नर्मदा नगर से अपाचे बाइक, नागदौने कालोनी से एक्टिवा, राजीव गांधी चौक से चोरी हुई एक्टिवा सहित 2 अन्य वाहनों को बरामद किया गया है। गौरतलब है कि पिछले दिनों सिलसिलेवार बाइक चोरी की वारदातें सामने आई थी जिनकी जांच सिविल लाइन पुलिस द्वारा की जा रही थी, तभी मुखबीर से सूचना मिली कि कुछ लड़के चोरी कि मोटर सायकल लेकर घूम रहे है कि सूचना पर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार आर्य के नेतृत्व में उक्त संदेहियो को पकड़ कर कड़ाई से पूछताछ किया गया जो सिविल लाईन क्षेत्र में कुछ मोटर सायकल चोरी करना स्वीकार किये। आरोपी मृगेन्द्र उर्फ मानव मिरी, आदित्य मिरी और भागवत जयसवाल के कब्जे से 1- मो० सा० अपाचे क्र० सीजी 10 ए क्यू 1800, एक्टीवा क्रमांक सीजी 10 ए यू 4508, एक्टीवा क्र० सीजी 10 वाय 5181 को थाना सिविल लाईन के अपराध में जप्त किया गया है एवं अन्य दो मोटर सायकल को धारा 41-1-4, 379 भादवि में आरोपियो के कब्जे से जप्त किया गया है आरोपियो के कब्जे से कुल 05 नग मोटर सायकल जप्त कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत: नाबालिग से शादी और दुष्कर्म का आरोपी तमिलनाडु से गिरफ्तार...सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई मुंगेली: पुलिस ने की खेत में छापेमारी... 9 जुआरी गिरफ्तार, 3.39 लाख की नगदी-सामान जब्त पचपेड़ी: लीलागर नदी में डूबने से ग्रामीण की मौत..पानी में तैरती मिली लाश, विवाद के बाद पत्नी ने हंसिए से काटा पति का प्राइवेट पार्ट... गंभीर हालत में परिजनों ने हॉस्पिटल में ... कोनी थाने में कबाड़ कारोबारी की खातिरदारी पर बवाल... वायरल तस्वीर से पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सव... पचपेड़ी: कुकुर्दीकेरा में युवक की पेड़ पर लटकी मिली लाश... पुलिस जांच में जुटी सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में फिर मारपीट की वारदात...शराब के लिए पैसे नही देने पर धारदार हथियार से ह... अवैध खनन पर शासन की सख्ती, 01 हाइवा सहित 07 वाहन जब्त, खनिज माफियाओं में हड़कंप इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा और दुष्कर्म...तोरवा पुलिस ने आरोपी को दबोचा करही गोलीकांड का हुआ खुलासा... उधारी, जलन और कारोबारी रंजिश में रची गई थी आयुष कश्यप की हत्या की साज़...