कोटा

छेड़छाड़ और नाबालिग को भगाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार…. पुलिस ने गम्भीर मामलों में की त्वरित कार्रवाई

भुवनेश्वर बंजारे

कोटा/ रतनपुर – बेलगहना चौकी अंतर्गत युवती के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को कोटा पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। मामले में पीड़िता ने 31 अगस्त को बेलगहना चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी कि दारसागर निवासी कलेश्वर सिंह पोर्ते ने 27 अगस्त को बीच बाजार में उसके साथ छेड़खानी कर उसके साथ गाली गलौज किया था। जिसपर बेलगहना पुलिस ने तत्काल ही टीम गठित कर आरोपी कि खोजबीन शुरू की।

जहां आरोपी के ठिकानों का पता कर मौके पर दबिश दी गई। जहां से आरोपी कलेश्वर सिंह पोर्ते को गिरफ़्तार कर लिया गया है। जिसे पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया है। जिसपर पुलिस ने उसकी विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी निरीक्षक उमेश साहू, प्रआर घनश्याम आडिल, आरक्षक राकेश पोर्ते का विशेष योगदान रहा। इधर नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा कर ले जाने वाले आरोपी को रतनपुर पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। मामले में नाबालिग लड़की के परिजनों ने रतनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी बेटी 4 अगस्त को स्कूल से वापस नहीं आई थी।

जिसपर रतनपुर पुलिस ने तत्काल नाबालिग कि खोजबीन शुरू कि इस दौरान पुलिस को पता चला कि भरारी निवासी संदीप सूर्यवंशी ने ही नाबालिग को बहला फुसलाकर अपने साथ रायपुर लेकर गया था। जिसपर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी के साथ नाबालिग को बरामद किया । पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नाबालिग को अपने साथ नागपुर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म कर उसे रायपुर छोड़कर भागने के फिराक में था। लेकिन उससे पहले ही आरोपी को पुलिस ने गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ...