बिलासपुर

फिर छत के रास्ते 3 दुकानों में घुसे चोर…सिटी कोतवाली क्षेत्र में लाखों की चोरी की घटना

भूवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – शहर में एकबार फिर चोरी की वारदात बढ़ने लगी है। हाल ही में एक्टिव हुए चोर गिरोह ने शहर के व्यवसाईयों की नींद उड़ा दी है जहां बीते दिनों हुए सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरी के मामले अभी सुलझ भी नहीं पाए थे कि सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में सिविल लाइन के तर्ज पर ही चोर गिरोह ने तीन दुकानों को अपना निशाना बनाया है जहां से डेढ़ लाख से अधिक की चोरी की घटना को अंजाम दिया है खास बात यह है कि जिस तरह से सिविल लाइन थाना क्षेत्र में छत में लगे टिन को काटकर चोरी की गई थी ठीक उसी तरह सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में भी तीनों दुकानों में छत में लगे सेड को काटकर चोर दाखिल हुए और चोरी की घटना को अंजाम दिया है मामले में पीड़ित दुकान संचालकों ने घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई है इसमें पहला मामला कश्यप कालोनी में स्थित हिन्दुस्तान हैडलुम हाउस का है। जहा आकाश सिरवानी कि दुकान से बीती रात अज्ञात चोरों ने छत के रास्ते दुकान में दाखिल होकर गल्ले में रखे 90 हजार रूपए लेकर रफू चक्कर हो गए है। इसी तरह दूसरा मामला कश्यप कालोनी इंद्र हैडलुम हाउस का है।

जहां जितेश टहलरामानी कि दुकान पर बीती रात अज्ञात चोर छत में लगे टीन के शेड को काटकर दुकान में घुसे और गल्ले में रखे 15 हजार रुपए लेकर दुकान के 5 मॉनिटर को तोड़कर वहा से रफूचक्कर हो गए, वही उक्त दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में केवल एक ही व्यक्ति द्वारा उक्त घटना को अंजाम देता दिख रहा है। वही तीसरा मामला कश्यप कालोनी के संजय बैग हाउस का है। जहा संजय सचदेव के दुकान पर छत के रास्ते से घुसे चोरों ने दुकान में रखे 15 हजार रूपए पर अपना हाथ साफ किया है। तीनो ही मामलों में प्रार्थी कि शिकायत के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ़ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वही आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
पीएम सूर्य घर योजना के नाम पर 4.50 लाख की धोखाधड़ी, सोलर पैनल नहीं लगाने पर तीन के खिलाफ FIR बिलासपुर:- कस्टडी मौत पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, ढाई साल बाद FIR पर सवाल, अब CBI खोलेगी हिरासत ... हावड़ा-मुंबई दुरंतो में सोने की तस्करी का भंडाफोड़...1.96 करोड़ का 1.242 किलोग्राम सोना जब्त, डकैती से पहले पुलिस का शिकंजा, हथियारों के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार... रात्रि गश्त और मुखबिर की सूचना... तिरंगे की शान और देश की एकता का लिया संकल्प.. पुलिस परेड ग्राउंड में गूंजा भारत माता का जयघोष, सड़क हादसे में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत: तेज रफ्तार बाइक ने लूना को मारी टक्कर, बिलासपुर: सेंदरी बस स्टैंड पर चाकूबाजी से सनसनी, बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने दो युवकों को मारा च... मस्तूरी: अश्लील वीडियो वायरल कर महिला को ब्लैकमेल करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार VIDEO:- दोस्तों के साथ अरपा नदी में नहाने गया 14 वर्षीय सौरभ, गहरे पानी में समाया…2 घंटे की कड़ी मशक... संगठन ने जताया भरोसा…उदय सिंह संभालेंगे भाजपा जिला मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी