बिलासपुर

न्यायधानी में नकली सामानों का जाल…व्यापार विहार में लाखों की फर्जी एवरेस्ट मसालों की खेप जब्त, सप्लाई नेटवर्क पर उठे सवाल

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में नकली और डुप्लीकेट खाद्य सामग्री का कारोबार तेजी से पैर पसार रहा है। बाजारों में मिलावटी सामानों की बढ़ती आमद अब आम उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही है। ताजा मामला व्यापार विहार का है,

जहां राजस्व विभाग और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपए की संदिग्ध नकली चिकन मसाला खेप जब्त की है। सोमवार शाम व्यापार विहार स्थित श्री बालाजी कार्गो मूवर्स में छापेमारी के दौरान 8 बड़ी झालों में भरे करीब 32 बॉक्स नकली एवरेस्ट ब्रांड के चिकन मसाले बरामद किए गए।मौके पर मौजूद अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पूरे माल को जब्त कर लिया और परिसर को सील कर दिया है। जांच के दौरान कंपनी के प्रतिनिधियों ने भी स्पष्ट किया कि जब्त मसाला उनके ब्रांड का असली उत्पाद नहीं है, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। कार्गो मूवर्स के संचालक ने इस पूरे मामले से खुद को अलग बताते हुए कहा कि उन्हें इस सामान की कोई जानकारी नहीं है।हालांकि, जिस स्थान पर यह खेप रखी गई थी वहां लगे सीसीटीवी कैमरे अब इस पूरे नेटवर्क का खुलासा करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। फुटेज के जरिए यह पता लगाया जा सकेगा कि नकली माल किसने, कब और किस उद्देश्य से यहां रखा। इस कार्रवाई ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर इतने बड़े पैमाने पर नकली खाद्य सामग्री शहर तक कैसे पहुंच रही है और जिम्मेदार विभागों को इसकी भनक क्यों नहीं लग पाई।जबकि खाद्य सुरक्षा विभाग पर मिलावटखोरी रोकने की सीधी जिम्मेदारी है।लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों से स्पष्ट है कि जिले में नकली सामानों की सप्लाई चेन सक्रिय है। मामले में जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि जिले में ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जा रही हैऔर ऐसे अवैध कारोबार की जड़ तक पहुंचकर सख्त कार्रवाई की जायेगी, ताकि उपभोक्ताओं की सेहत के साथ हो रहे खिलवाड़ पर पूरी तरह रोक लग सके।

error: Content is protected !!
Letest
घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज... तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म...