मल्हार

राष्ट्रपति के हाथों मिला मल्हार नगर के छात्र धनंजय कैवर्त को मेडल, निषाद समाज ने बताया गौरव.. किया सम्मानित

हरिशंकर पांडेय

मल्हार – गुरुघासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के 10 वें दीक्षांत समारोह में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हांथो गोल्ड मेडल से सम्मानित हुए धर्मनगरी मल्हार के छात्र धनंजय कैवर्त, पदक मिलने के बाद निषाद समाज मल्हार ने सम्मानित करते हुए धनंजय को बताया समाज का गौरव। शुक्रवार को विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं को देश के राष्ट्रपति महामहिम द्रोपती मुर्मू ने विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल व पीएचडी की उपाधि प्रदान की थी। जिसमे मल्हार के होनहार छात्र धनंजय कैवर्त पिता मनहरण कैवर्त को सत्र 2022 में एमए अर्थशास्त्र में प्रवीण सूची में प्रथम स्थान लाने पर महामहिम ने स्वर्ण मंडित पदक के साथ ही स्व. सुलोचना देवी लखनलाल त्रिवेदी स्मृति स्वर्ण पदक प्रदान किया गया था। धनंजय की इस उपलब्धि को नगरवासियों के साथ ही निषाद समाज ने नगर व समाज का गौरव बताया।

रविवार को एक कार्यक्रम में निषाद कैवर्त समाज ने उन्हें शाल व श्रीफल देकर समानित किया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल कैवर्त ने कहा कि वर्तमान समय मे शिक्षा ही सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है जिससे ही समाज मे सुधार लाया जा सकता है और इसके लिए बच्चो के माता पिता गम्भीरता दिखाना होगा। धनंजय की इस उपलब्धि से निषाद समाज को प्रेरणा मिली है कि भविष्य में ऐसे ही मेहनत कर आगे की पीढ़ी स्वर्ण पदक लाएगी। इस अवसर पर बिलासपुर निषाद समाज के अध्यक्ष हर प्रसाद कैवर्त, विष्णु कैवर्त, जगत कैवर्त, जनता, धनेश, हीरालाल, दुखीराम, बद्री, परस राम, फागुराम, सुरेश, मनहरण, शत्रुहन, जतन, दुखवा, अखिलेश, रामहरि कैवर्त सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी