छत्तीसगढ़मस्तूरी

झोलाछाप डॉक्टर ने लगाया इंजेक्शन, कुछ ही घंटे में तड़प तड़प कर किशोरी की गई जान, प्रशासन फिर भी मौन

देखना होगा किशोरी की कुर्बानी रंग लाती है या फिर इस मामले में भी लीपापोती कर ली जाती है

ठा. उदय सिंह

समय-समय पर झोलाछाप डॉक्टर पर कारवाही के दावे किए जाते हैं ,लेकिन सच्चाई यही है कि आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में लोग चिकित्सकीय सेवाओं के लिए पूरी तरह झोलाछाप डॉक्टरों पर ही आश्रित है। सरकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की हालत झोलाछाप डॉक्टर से भी खराब है। विश्वसनीयता के अभाव में लोग झोलाछाप डॉक्टर के चंगुल में फंसते हैं और अपनी जान गंवाते हैं । मामूली उल्टी के बाद इन झोलाछाप डॉक्टर से इलाज कराने की वजह से किशोरी को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम सरगवा में एक किशोरी झोलाछाप डॉक्टर का शिकार बनी। 14 वर्षीय रागिनी टंडन की तबीयत खराब थी और उसे उल्टी हो रही थी। इसके बाद उसका भाई उसे मस्तूरी मल्हार मार्ग स्थित दीपू हालदार नाम के झोला छाप डॉक्टर के यहां इलाज कराने लेकर पहुंचा । इस झोलाछाप डॉक्टर ने किशोरी को 2 इंजेक्शन लगाए और कुछ दवाई दी। जिसके बाद रागिनी को लेकर उसका भाई घर चला गया । रात में रागिनी की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी और उसके हाथ पैर ठंडे पड़ गए।

घबराए परिजन उसे लेकर आनन-फानन में मस्तूरी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां चिकित्सकों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया ।इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने थाने पहुंचकर झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। सरकारी स्वास्थ्य केंद्र से महज थोड़ी ही दूरी पर दर्जनभर झोलाछाप डॉक्टर अपने क्लीनिक चला रहे हैं । हैरानी इस बात की है कि फिर भी यह स्वास्थ्य अधिकारियों को नजर नहीं आता । या फिर अधिकारी अपनी जेब गर्म कर जांच के नाम पर खानापूर्ति करते हैं । बिना डिग्री, जानकारी और प्रशिक्षण के यह झोलाछाप डॉक्टर मौत का फरिश्ता बनकर ग्रामीण क्षेत्रों में मौत बांट रहे हैं। लंबे वक्त से झोलाछाप डॉक्टर पर किसी तरह की कार्यवाही ना होने से भी इनके हौसले बढ़ चुके हैं । देखना होगा किशोरी की कुर्बानी रंग लाती है या फिर इस मामले में भी लीपापोती कर ली जाती है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स परिसर में कुर्सी पर बैठे बैठे अधेड़ की मौत...पहचान बनी पहेली बिल्हा क्षेत्र के आबकारी टीम पर गंभीर आरोप: सवाल पूछने पर मोबाइल छीनकर अर्धनग्न करने की शिकायत, पोड़... नवरात्रि में भक्ति के रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप, ‘शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्पर’ के सं... माँ डिडनेश्वरी मंदिर मल्हार में आयुर्वेद चिकित्सा एवं जनजागरूकता शिविर आयोजित, 265 मरीजों का हुआ उपच... बिलासपुर में रफ्तार का कहर! मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीण को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक मौत ... बिलासपुर में बेखौफ बदमाश! जलेबी दुकानदार पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर, सिम्स में जिंदगी और म... बिलासपुर:- 3 साल की मासूम को चाकू के दम पर ले जाने की कोशिश, बचाने पहुंची दादी की हत्या! गांव में सन... फिर हुई चाकूबाजी: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला, तोरवा क्षेत्र की घटना, जेल में बंदी की मौत का 3 साल बाद खुला मामला..आबकारी कर्मचारियों पर हत्या का अपराध दर्ज, जेल भेजने से... मल्हार जाने निकली मां-बेटी अचानक लापता, अपहरण की आशंका से मचा हड़कंप,