बिलासपुर

डायल 112 की टीम का सराहनीय कार्य, लूतरा शरीफ दर्शन करने पहुंची चार लड़कियों को सुरक्षित पहुंचाया घर…

डेस्क

बिलासपुर- महिला अपराध के बढ़ते ग्राफ ने महिलाओ में असुरक्षा की भावना को भी बढ़ा दिया है। उनसे जुड़ी आए दिन कहीं न कहीं से एक बुरी खबर सामने आ जाती है, ऐसे में बिलासपुर के लूतरा शरीफ पहुँची चार युवतियों के लिए डायल 112 की टीम की मदद प्रशंसनीय है। दरअसल लूतरा शरीफ शहर की 4 लड़किया मजार पर दर्शन करने पहुंची थीं, रात काफी हो जाने पर उन्हें डर महसूस होने लगा था, जहाँ उन्होंने घर वापसी के लिए डायल 112 को फोन किया और टीम तत्काल उनकी मदद के लिए पहुंची, उंसके बाद टीम ने उन्हें लूतरा शरीफ से सुरक्षित इनके घर हटरी बाजार बिलासपुर छोड़ा। इस बार डायल 112 की टीम ने मदद के लिए पहुंचे कर एक नई शुरुआत की है, साथ ही यह संदेश सामने आया है कि डायल 112 कॉल करते ही आपकी मदद के लिए उपस्थित हो जाएगी, इस पहल के लिए आरक्षक राजेश कुमार यादव, वाहन चालक राजकुमार लास्कर बधाई के पात्र है, जिन्होंने ने पूरी जिम्मेदारी के साथ चारों लड़कियों को सकुशल उनके घर पहुंचाया है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:-घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर पार! चैनल गेट से लॉकर तक सब तहस-नहस, सीसीटीवी ने खोला राज VIDEO:- मौत के मुहाने पर सेल्फी का जुनून! खूंटाघाट में सुरक्षा गेट फांदकर तेज बहाव के बीच पहुंचे लोग... मल्हार: ‘अटल’ व्यक्तित्व को नमन: पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी.. दी गई श्रद्धां... अनोखा शराब तस्कर! R15 स्पोर्ट्स बाइक पर महुआ शराब की तस्करी, मस्तूरी पुलिस का शिकंजा; 33 लीटर कच्ची ... मोबाइल हैक कर 98 हजार की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित, भटचौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...सरपंच चंद्रकली पटेल ने किया ध्वजारोहण, कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर... तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट मोपका बायपास में चाकू दिखाकर जीजीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर और दोस्त से मोबाइल और नगदी की लूट