रतनपुर

लॉक डाउन में भी गांजे और शराब की बिक्री, मोहल्ले वासियों ने थाने में की शिकायत….वार्ड पार्षद ने मोहल्ले को ही किया सील

रतनपुर जुगनू तंबोली

रतनपुर- थाना क्षेत्र के नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 3 महामाया पारा में गांजा और शराब बेचे जाने से परेशान मोहल्लेवासियों ने ही इसकी शिकायत थाने में की है, जहाँ लोगों ने बताया कि लॉक डाउन के दौरान भी अनजान लोगों की आमदरफ्त मोहल्ले में हो रही है, जिससे मोहल्लेवासियों को समस्या हो सकती है, लिहाज़ा मोहल्ले में गांजा बेचने वाली महिला विमला सूर्यवंशी, शिवम सूर्यवंशी और शराब बेचने वाले कोंदा सूर्यवंशी पर सख्त कार्रवाई हो।

जब इस मामले की जानकारी वार्ड पार्षद कन्हैया यादव को हुई तो उन्होंने भी नागरिकों का समर्थन करते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई साथ ही मोहल्ले के मुख्य मार्ग को ही सील कर दिया ताकि बाहरी लोग यहाँ प्रवेश ही न कर पाए, हालांकि की यह मामला थाना क्षेत्र का है बावजूद यहाँ खुले आम नियमो का उल्लंघन कर गांजे और शराब की अवैध बिक्री हो रही है,

जिसकी जानकारी पूरे मोहल्ले को है लेकिन पुलिस को नही, फ़िलहाल लिखित शिकायत के बाद अब जनता कार्रवाई का इंतजार कर रही है, ताकि ऐसे समाज के दुश्मनों को दंडित किया जा सके।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में बड़ा घोटाला उजागर, पचपेड़ी क्षेत्र के बहतरा धान खरीदी केंद्र ... मस्तूरी: जयरामनगर रेलवे फाटक अब 24 मार्च तक रहेगा बंद...इन रास्तों का करें उपयोग, शिक्षक हत्याकांड के फरार आरोपी ने घर पहुँचकर लगाई फांसी...पुलिस के हाथ लगने से पहले मौत को लगाया गले... VIDEO:- छत्तीसगढ़ में फिर पकड़ी गई अफीम की खेती…अब रायगढ़ जिले के तमनार में लहलहा रही थी हरियाली, मच... बिलासपुर: ऑनलाइन सट्टे पर बड़ी कार्रवाई... लाखों की नगदी और लग्जरी सामान के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार खनिज विभाग ने फिर की घेराबंदी, खनिजो का अवैध परिवहन करने वाले 5 हाइवा और 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, खाद्य सुरक्षा विभाग हुआ अलर्ट..नवरात्रि और गर्मी को देखते हुए वाटर प्लांट और संस्थाओं की हुई जांच, प... सीपत: चखना सेंटर में सेना के जवान पर हमला...संचालक और कर्मचारियों ने की मारपीट,पुलिस कार्रवाई पर उठे... बिलासपुर: पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला...महिला थाने के पास गला काटने की कोशिश बकरी-बकरा चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार...अन्य साथियों की तलाश जारी, कब्जे से बिक्री रकम जब्त