जांजगीर चाँपा

11 लाख नगदी के साथ पकड़े गए 3 व्यक्ति…संदिग्ध होने पर मुलमुला पुलिस ने किया जप्त

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – जिला पुलिस द्वारा आगामी विधान चुनाव व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए लगातार अवैध शराब की कार्यवाही, संदिग्ध ब्यक्तियो की चेकिंग की जा रही थी इसी क्रम में दिनांक 05.09.23 को ग्राम करूमहू लीलागर नदी पुलिया के पास नेशनल हाईवे में नाकाबंदी कर आने जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी वाहन चेकिंग के दौरान बिलासपुर की ओर से अकलतरा की ओर आने वाली कार ग्रैंड विटारा जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर सीजी 11/ 4933 को रुकवा कर चेक किया गया, जिसमें चालक के अलावा दो अन्य व्यक्ति बैठे पाए गए तथा चालक के पास रखे गए काला रंग की बैग को चेक करने पर उसमें काफी मात्रा में 500 रुपए ₹100,200 ₹50 एवं ₹10 के कुल 1101800 रुपए नगदी मिला, जिसके संबंध में मोहम्मद यूसुफ सौदागर उम्र 37 वर्ष निवासी अकलतरा थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा से पूछताछ कर उक्त नगदी रकम रखने के संबंध में धारा 91द,प्र,सं का नोटिस दिया गया

जो उक्त नोटिस पर ही स्वयं लिखित दिया कि मेरे पास रखे गए 11,01,800 रुपए के संबंध में कोई वैध दस्तावेज बिल एवं हिसाब नहीं है कि उक्त रकम को किसी अपराध से संबंधित होने के संदेह पर धारा 102 दंड प्रक्रिया संहिता के तहत जप्त कर, सूचना जानकारी इनकम टैक्स विभाग को भेज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। उपरोक्त अभियान कार्यवाही में टीम के नेतृत्व करता अनुभागीय अधिकारी पुलिस चांपा यदुमनी सिदार रक्षित निरीक्षक प्रदीप जोशी, थाना प्रभारी उप निरीक्षक सागर पाठक, सहायक उप निरीक्षक कपिलराम साहू, आरक्षक राजेंद्र राठौड़ का सरायनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स परिसर में कुर्सी पर बैठे बैठे अधेड़ की मौत...पहचान बनी पहेली बिल्हा क्षेत्र के आबकारी टीम पर गंभीर आरोप: सवाल पूछने पर मोबाइल छीनकर अर्धनग्न करने की शिकायत, पोड़... नवरात्रि में भक्ति के रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप, ‘शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्पर’ के सं... माँ डिडनेश्वरी मंदिर मल्हार में आयुर्वेद चिकित्सा एवं जनजागरूकता शिविर आयोजित, 265 मरीजों का हुआ उपच... बिलासपुर में रफ्तार का कहर! मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीण को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक मौत ... बिलासपुर में बेखौफ बदमाश! जलेबी दुकानदार पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर, सिम्स में जिंदगी और म... बिलासपुर:- 3 साल की मासूम को चाकू के दम पर ले जाने की कोशिश, बचाने पहुंची दादी की हत्या! गांव में सन... फिर हुई चाकूबाजी: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला, तोरवा क्षेत्र की घटना, जेल में बंदी की मौत का 3 साल बाद खुला मामला..आबकारी कर्मचारियों पर हत्या का अपराध दर्ज, जेल भेजने से... मल्हार जाने निकली मां-बेटी अचानक लापता, अपहरण की आशंका से मचा हड़कंप,