रायगढ़

हाइवे पर कार चालक से लूटपाट करने वाले 4 शातिर अपराधी गिरफ्तार….पहले भी जा चुके है जेल

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – नए साल पर बीच सड़क पर कार सवार युवको के साथ लूटपाट करने वाले आरोपियों को चक्रधरनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार गौशाला पारा रायगढ़ में रहने वाले स्वराज शर्मा नए साल पर अपने कार में प्रथम शर्मा और आदित्य श्रीवास्तव के साथ बनोरा आश्रम दर्शन के लिए गए हुए थे। जहां से शाम करीब 5.00 बजे वापस घर लौटते समय महापल्ली चौक मेन रोड में चलती कार के सामने एक मोटर सायकल में सवार चार लड़के आ गए और उन्होंने बलपूर्वक प्रार्थी के साथ मारपीट कर उनके साथ लूटपाट करते हुए 8 हजार लेकर वहा से फरार हो गए। जिसकी लिखित शिकायत प्रार्थी ने चक्रधरनगर पुलिस से की थी। इधर शिकायत के बाद से ही स्थानीय पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी बीच पुलिस को उनके ठिकानों का पता चलते ही पुलिस ने कोतरलिया निवासी रजत चौहान ,पतरापाली निवासी शुभम चौहान , नवदीप चंदेल उर्फ मनी चंदेल और सुनील चौहान को लूट के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में चक्रधरनगर पुलिस ने बताया की यह आरोपी पहले भी लूट की घटना में जेल की हवा खा चुके है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव अहेर, उप निरीक्षक जी.एल. साहू और हमराह स्टाफ की विशेष भूमिका रही है ।

error: Content is protected !!
Letest
भटचौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...सरपंच चंद्रकली पटेल ने किया ध्वजारोहण, कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर... तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट मोपका बायपास में चाकू दिखाकर जीजीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर और दोस्त से मोबाइल और नगदी की लूट गरिमामय माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह...केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्... बिलासपुर:- ढाई साल बाद खुलेगा हिरासत में मौत का राज! श्रवण सूर्यवंशी की संदिग्ध मौत पर CBI ने संभाली... स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब... सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर न...