मस्तूरी

शासकीय राशन दुकान में राशन की चोरी,, मस्तूरी थाना क्षेत्र की घटना ,जांच में जुटी पुलिस

उदय सिंह

मस्तुरी- न्यायधानी में इन दिनों राशन चोर गिरोह सक्रिय हो गया है। जो स्थानीय पुलिस के नाक के नीचे शासकीय उचित मूल्य के दुकानों में डाका डाल आम जनता के हिस्से का राशन चंपत कर रहा है ताजा मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र में सामने आया है जहां ग्राम चौहा के राशन दुकान पर अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर दुकान में रखे राशन चोरी कर रफू चक्कर हो गए। जिसकी शिकायत बिलासपुर निवासी दुकान संचालक देवेन्द्र कांत ने मल्हार चौकी में दर्ज कराई है

इस दौरान प्रार्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि 7.8.2021 की रात अज्ञात चोरों द्वारा उनके दुकान के मुख्य दरवाजे में लगे ताला को तोड़कर घुसे, जहां रखें पांच क्विंटल शक्कर और 22 क्विंटल चावल को रात के अंधेरे में अज्ञात माल वाहक गाड़ी में लोड कर फरार हो गए। जिनकी अनुमानित कीमत 55000 बताई जा रही है। घटना की सूचना दूसरे दिन सुबह प्रार्थी को मिली जिसके बाद वह तत्काल मौके पर पहुंचा जहां राशन दुकान में रखे राशन मौके से गायब थे आसपास पूछताछ करने के बाद भी जब प्रार्थी को कुछ उचित जानकारी नहीं मिली तो वह घटना की शिकायत करने मल्हार चौकी पहुंचा जहां

अज्ञात आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर उचित कार्रवाई करने आग्रह किया है गौरतलब है कि उक्त राशन दुकान में हुई चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद मौके से भागते हुए, दुकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बहरहाल इस पूरे मामले में स्थानीय पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है वही सीसीटीवी के आधार पर भी आरोपियों की पहचान की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला...महिला थाने के पास गला काटने की कोशिश बकरी-बकरा चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार...अन्य साथियों की तलाश जारी, कब्जे से बिक्री रकम जब्त जमीन विवाद में शिक्षक की निर्मम हत्या....फिर शव को जलाने का प्रयास, क्षेत्र में सनसनी मल्हार: बासंती चैत्र नवरात्र का शुभारंभ... माँ डिडनेश्वरी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ: मां महामाया मंदिर रतनपुर में आस्था का उमड़ा सैलाब...23000 से अधिक ज्योति ... पुलिस कस्टडी से फरार हुआ 1 आरोपी...मचा हड़कंप, एसपी ने चार आरक्षको को किया निलंबित, तखतपुर: तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से बाइक सवार 16 वर्षीय किशोरी की मौत...माँ और भाई घायल कोटा : वार्ड पार्षद के 3 वर्षीय पुत्र की सर्पदंश से मौत, मासूम घर के आंगन में बना जहरीले सांप का शिक... एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: सैकड़ों सिलेंडर और उपकरण जब्त....मचा हड़कंप ग्रामीण क्षेत्रों में फिर सक्रिय बकरा-बकरी चोर गिरोह, एक और किसान बना शिकार..कोठा से 20 बकरा-बकरी पा...