पचपेड़ी

सरकारी स्कूल में पुरानी रंजिश में आपस में उलझे छात्र… दो गुटों में जमकर चले लाठी डंडे, बच्चों का विवाद पहुँचा बड़ो तक

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत भटचौरा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को पुराने विवाद में छात्रों के गुटों में जमकर विवाद हो गया, जहाँ स्कूल में हुई मारपीट की घटना गांव तक पहुँच गई और दोनों ही गुटों के बड़े इस विवाद में कूद गए, जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ और मारपीट हुई। घटना के बाद देर रात तक एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराने सभी पचपेड़ी थाने के सामने डटे रहे जहाँ प्रार्थी ओंकार पटेल की शिकायत पर नामजद 5 सहित अन्य के खिलाफ़ धारा 147-IPC, 294-IPC, 323-IPC, 506(B)-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

वही दूसरे पक्ष से शकुंतला जांगड़े की रिपोर्ट पर नामजद 9 सहित अन्य के खिलाफ़ धारा 147-IPC, 294-IPC, 323-IPC, 506(B)-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार इस मारपीट की घटना में कई लोग और छात्र घायल है, वही महिलाएं भी चोटिल हुई है। जहाँ बच्चों के झगड़े में बड़ो के उलझने से मामला और भी गम्भीर हो चुका है, इस हालत में जहाँ बड़ो द्वारा बच्चों को समझाना चाहिए था वहाँ वह खुद विवाद में उतर गए है, जिससे क्षेत्र का माहौल बिगड़ने की संभावना बनी हुई है, लिहाज़ा पुलिस ने दोनों ही पक्षों की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है, साथ ही सभी को दोबारा विवाद नही करने की हिदायत भी दी गई है।

error: Content is protected !!
Letest
दुकान के बाहर खूनी खेल! मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में दो हत्यारे गिरफ्तार, ख... गांवों की सड़क, स्वास्थ्य और किसानों पर फोकस: जिला पंचायत की सामान्य सभा में अधिकारियों को मिले सख्त... तकनीकी दिक्कतों से नहीं कटेगा शिक्षकों का वेतन, 15 अगस्त तक पूरी तरह सुधरेगा VSK ऐप : शिक्षा मंत्री ... IIIT हैदराबाद में एडमिशन का झांसा देकर छात्रा से 12 लाख की ठगी...फर्जी कंसल्टेंसी पर एफआईआर दर्ज करोड़ों की नाली बनी आफत: सड़क से ऊंचे निर्माण ने डुबोए वार्ड, जिम्मेदारों पर उठे सवाल "बिल के बोझ तले थमा अंतिम सफर! आदिवासी महिला के शव को अस्पताल में रोके रखने के आरोप से मचा बवाल" रतनपुर: हाइटेंशन तार की चपेट में आया चरवाहा, बकरियों के लिए पत्ती तोड़ते समय दर्दनाक मौत "खाद माफिया के आगे बेबस किसान! बिलासपुर जिले में तिगुने दाम पर बिक रही खाद, मस्तूरी से रतनपुर तक काल... कोटा:- डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या... एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार, पुलिस जुटी जांच में, सीपत:- क्या प्रेम प्रसंग बनी मौत की वजह? घर के पीछे बाड़ी में मिली युवक की लाश, गले पर निशान देख हत्...