बिलासपुर

छटघाट के पास देर रात लूटपाट और मारपीट का मामला…इलाके में फिर सक्रिय हो रहे अपराधी

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – प्रिटिंग प्रेस में कार्यरत कर्मचारी के साथ लूटपाट का मामला प्रकाश में आया है। जहां देर रात प्रेस से घर लौट रहे कर्मचारी को बाइक सवार युवकों मारपीट कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। मामले कि शिकायत मोपका गुडी चौक निवासी मनोज सूर्यवंशी ने सरकंडा थाने में दर्ज कराई है। मामले में प्रार्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि वह 9 अगस्त को देर रात करीब 4 बजे प्रिंटिग प्रेस का काम खत्मकर अपनी बाइक क्रमांक CG10AT7140 से घर लौट रहे थे। तभी तोरवा पुलिस के पास से पल्सर क्र. CG09J9199 में सवार तीन युवक उनका पीछा करने लगे। जहां उन्होंने प्रार्थी के साथ छठघाट के आगे तिराहा के पास बाइक का चाबी छीनने लगे। इसके बाद प्रार्थी का रास्ता रोक कर उसके पास से मोबाइल और 7 हजार नगद समेत एटीएम कार्ड को लूट लिया। इसके बाद जब प्रार्थी वहा से किसी तरह निकला तो आरोपियों ने फिर उसका पीछा कर शनि मंदिर के पास उसे रोक कर जमकर मारपीट कि इधर मामले में प्रार्थी कि शिकायत के बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल भाजपा में बड़ी कार्रवाई...तौसीफ खान पद से हटाएं गए, आपराधिक मामलों और अनुशासनहीनता का हवाला, सात दिन... तालाब में मिली युवक की लाश, गणेश और विश्कर्मा विसर्जन के दौरान हादसे की आशंका, जांच में जुटी पुलिस पचपेड़ी:- तेज बारिश में आसमानी आफत का कहर! बिजली की चपेट में आए चार युवक, 9वीं के छात्र की मौत कोटा:- आकाशीय बिजली का कहर, 17 बकरा-बकरियों की दर्दनाक मौत! दो किसानों की मेहनत पर कुदरत ने बरपाया क... दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग...