सीपत

धोखे से पावर ऑफ अटार्नी में साइन कराकर बेंच दी 3 लोगों को जमीन..12 लाख 60 हजार रुपए की ठगी का मामला

भुवनेश्वर बंजारे

सीपत – वकील बदलने के नाम पर प्रार्थी को दिग्भ्रमित कर साइन लेकर पावर ऑफ अटॉर्नी के माध्यम से एक जमीन को तीन लोगो को बेचने वाले आरोपी को सीपत पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। घटना के शिकायत के बाद से ही आरोपी फरार हो गया था। जिसको अंततः पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार महावीर चौक साहू मोहल्ला में रहने वाली नंदनी बाई ने ग्राम मड़ई सीपत निवासी विष्णु साहू और उसकी पत्नी भुवनेश्वरी साहू और लारीपारा छेरकाबंद कोटा निवासी केदारनाथ साहू और उसकी पत्नी पार्वती साहू ने बटवारा के प्रकरण में वकील बदलने का झांसा देकर प्रार्थिया से साइन लेकर पावर ऑफ अटॉर्नी बनवा लिया। जिसकी मदद से आरोपियों द्वारा उच्च भट्ठी स्थित पटवारी हल्का नंबर 14 और बिलासपुर में खसरा नंबर 1221/ 81.4084 हेक्टर जमीन को तीन व्यक्तियों को बेच कर 12 लाख 63,500 की ठगी की घटना को अंजाम दिया है। जिसपर आरोपी विष्णु साहू को पुलिस ने गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वही प्रकरण के अन्य फरार आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।उक्त कार्यवाही में निरीक्षक नरेश चौहान सउनि शिव सिंह बक्साल ,सउनि गोपाल खांडेकर, आर बबलू बंजारे शरद साहू, अभिषेक पटेल की विशेष भुमिका रही ।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...