बिलासपुर

VIDEO: बिलासपुर शहर में एक बार फिर वाहनों में आगजनी का मामला…रिश्तेदार के घर आये ट्रांसपोर्टर की कार को किसी ने किया आग के हवाले

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – बीती रात सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत कुदुदण्ड के पास एक आगजनी का मामला प्रकाश में आया है। जहां अपने रिश्तेदार के घर आए ट्रांसपोर्टर के कार को किसी ने आग के हवाले कर दिया है। जिसकी लिखित शिक़ायत अशोकनगर निवासी प्रार्थी सुमीत यादव ने सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई है। जहाँ उन्होंने बताया की वह शुक्रवार को अपनी स्वीप्ट कार क्रमांक सीजी 10 ए वाय 5617 में अपने मम्मी पापा और परिवारजनों को लेकर अपने बडे पापा द्वारिका प्रसाद यादव के घर आयोजित पूजा में शामिल होने आए थे।

जहां उन्होंने अपनी कार को अपने बडे पापा के घर के सामने गार्डन के पास खड़ा किया था। जिसे करीब रात 10 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग के हवाले कर दिया गया। जिससे गाड़ी में रखे आधार कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस, बैंक पासबुक, पेन कार्ड, एटीएम कार्ड, आयुष्मान कार्ड और पर्स में रखे दस हजार रूपए पैसे के साथ गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। आग की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया है। इधर इस मामले में सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स परिसर में कुर्सी पर बैठे बैठे अधेड़ की मौत...पहचान बनी पहेली बिल्हा क्षेत्र के आबकारी टीम पर गंभीर आरोप: सवाल पूछने पर मोबाइल छीनकर अर्धनग्न करने की शिकायत, पोड़... नवरात्रि में भक्ति के रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप, ‘शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्पर’ के सं... माँ डिडनेश्वरी मंदिर मल्हार में आयुर्वेद चिकित्सा एवं जनजागरूकता शिविर आयोजित, 265 मरीजों का हुआ उपच... बिलासपुर में रफ्तार का कहर! मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीण को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक मौत ... बिलासपुर में बेखौफ बदमाश! जलेबी दुकानदार पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर, सिम्स में जिंदगी और म... बिलासपुर:- 3 साल की मासूम को चाकू के दम पर ले जाने की कोशिश, बचाने पहुंची दादी की हत्या! गांव में सन... फिर हुई चाकूबाजी: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला, तोरवा क्षेत्र की घटना, जेल में बंदी की मौत का 3 साल बाद खुला मामला..आबकारी कर्मचारियों पर हत्या का अपराध दर्ज, जेल भेजने से... मल्हार जाने निकली मां-बेटी अचानक लापता, अपहरण की आशंका से मचा हड़कंप,