मुंगेली

जमीन विवाद में 2 सगे भाइयों की हत्या करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार… नाम बदलकर रायपुर और नवागढ़ में छुपे थे आरोपी

रमेश राजपूत

मुंगेली – जिले में जमीन विवाद को लेकर हुए हिंसक झड़प में 2 सगे भाइयों की हत्या हो गई थी वही कई घायल हो गए थे, मामले में पुलिस ने पूर्व में ही 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, वही अब 4 और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ग़ौरतलब है कि प्रार्थी नरेन्द्र पाटले निवासी बुधवारा, थाना सिटी कोतवाली मुंगेली ने रिपोर्ट दर्ज कराई की प्रार्थी लोग सात भाई है, 1.भागबली पाटले ,2.कौशल पाटले , 3.वकील पाटले, 4.रामबली पाटले, 5.माखन पाटले, 6.केजुराम पाटले 7. मैं नरेन्द्र पाटले है। सभी भाई अलग अलग रहते है प्रार्थी के पिता तोरन पाटले व मां अमरिका बाई पाटले बडे भाई केजुराम पाटले के साथ रहता है। प्रार्थी के पिता तोरल पाटले द्वारा पैतृक जमीन का बंटवारा पहले से कर दिया है और 10 एकड जमीन अपने नाम पर रखा है। इसी जमीन को अपने-अपने नाम चढाने की बात को लेकर पूर्व से आपसी विवाद चला आ रहा है। 25-08-2024 को प्रार्थी के बडे भाई भागबली पाटले , वकील पाटले ,कौशल पाटले ,भाभी संतोषी ग्राम गिगतरा खार आरोपी माखन पाटले के घर के पास खेत मे काम करने के लिये गये थे उसी समय दूसरे खेत में काम कर रहे केजूराम पाटले, रामबली पाटले के साथ मेढ़ की मिट्टी गिरने की बात लेकर विवाद हुये थे फिर करीबन दोपहर 2.00 बजे खेत से काम करके वापस आते समय भागबली पाटले , वकील पाटले ,कौशल पाटले , संतोषी आरोपी माखन पाटले के घर के पास पहुंचे थे उसी समय आरोपीगण तोरन ,माखन ,रामबली , चित्ररेखा, रजनी , मिनाक्षी, लल्ला उर्फ जागेन्द्र और विधि से संघर्षरत बालक एक राय होकर लाठी डण्डा लैस होकर अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की नियत से मृतक भागबली , मृतक वकील पाटले ,कौशल पाटले, आहिता संतोषी पाटले को लाठी डण्डा से प्राण घातक हमला कर गंभीर चोंट पहुंचाये एवं आरोपी केजुराम पाटले द्वारा अपने ट्रेक्टर को चलाते लाकर मृतक भागबली पाटले एवं आहत वकील पाटले को कुचल दिये, जिससे भागबली की मौके ही मृत्यु हो गई थी। घायल वकील पाटले ,कौशल पाटले ,संतोषी पाटले को घटना मे आई चोट का उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती किया गया जहां वकील पाटले की भी मृत्यु हो गई है। रिपोर्ट पर धारा 103(1),109(1) 191(2), 191(3), 190, 61 (2)(a) बी.एन.एस पंजीबद्ध किया गया। फरार आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े द्वारा थाना स्टॉफ के साथ लगातार पता साजी कर फरार आरोपियों के रायपुर में होने की जानकारी प्राप्त होने पर थाना प्रभारी द्वारा टीम गठित कर आरोपियों के पता साजी हेतु रायपुर रवाना हुये थे, ग्राम सांकरा (सिलतरा) रायपुर में नाकोडा सरिया फैक्ट्री में आरोपी तोरन पाटले, रामबली पाटले, माखन पाटले नाम बदलकर काम करते मिले जिन्हे हिरासत में लिया गया। फिर आरोपी लल्ला उर्फ जागेन्द्र कुर्रे के नवागढ़ में होने की जानकारी प्राप्त होने पर लाला उर्फ जागेंद्र को ग्राम खपरी (नवागढ़) से हिरासत में लिया गया ।सभी आरोपी को थाना लाकर पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकर किये तथा घटना में प्रयुक्त बांस डण्डा छिपा कर रखे उसे पेश कर जप्त कराया गया। आरोपीयो की गिरफ्तारी कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगडे़, उप निरीक्षक पारखराम साहू, प्र.आर. मनोज साहू, आर. तीजराम यादव, आर अजय रावत, पुलिस मित्र हरिश बघेल का सराहनी भूमिका रहा।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स परिसर में कुर्सी पर बैठे बैठे अधेड़ की मौत...पहचान बनी पहेली बिल्हा क्षेत्र के आबकारी टीम पर गंभीर आरोप: सवाल पूछने पर मोबाइल छीनकर अर्धनग्न करने की शिकायत, पोड़... नवरात्रि में भक्ति के रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप, ‘शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्पर’ के सं... माँ डिडनेश्वरी मंदिर मल्हार में आयुर्वेद चिकित्सा एवं जनजागरूकता शिविर आयोजित, 265 मरीजों का हुआ उपच... बिलासपुर में रफ्तार का कहर! मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीण को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक मौत ... बिलासपुर में बेखौफ बदमाश! जलेबी दुकानदार पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर, सिम्स में जिंदगी और म... बिलासपुर:- 3 साल की मासूम को चाकू के दम पर ले जाने की कोशिश, बचाने पहुंची दादी की हत्या! गांव में सन... फिर हुई चाकूबाजी: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला, तोरवा क्षेत्र की घटना, जेल में बंदी की मौत का 3 साल बाद खुला मामला..आबकारी कर्मचारियों पर हत्या का अपराध दर्ज, जेल भेजने से... मल्हार जाने निकली मां-बेटी अचानक लापता, अपहरण की आशंका से मचा हड़कंप,