बिलासपुर

मटका फोड़ने के दौरान विवाद और मारपीट की घटना…हत्या के प्रयास में आरोपी गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – पुरानी रंजिश को लेकर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को सरकंडा पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। मामले में प्रार्थी लिंगियीडीह निवासी मयाराम निषाद ने सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया की बीती दिनों हुए जन्माष्टमी हान्डी फोड़ के कार्यक्रम के दौरान नीलकंठ निषाद को लिंगियीडीह निवासी वीरेंद्र गोंड ने पुरानी रंजिश को लेकर चाकू मार दिया था। जिससे नीलकंठ निषाद को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। इधर मामले कि शिकायत के बाद से ही आरोपी की तलाश सरकंडा पुलिस कर रही थी। जिसके ठिकाने का पता चलते ही पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी वीरेंद्र गोंड को गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस बीच पुलिस को पूछताछ में पता चला कि नीलकंठ निषाद का आरोपी वीरेंद्र गोंड के छोटे भाई से विवाद था। जिसको लेकर आरोपी काफी दिनो से रंजिश रखा हुआ था। जन्माष्टमी में मौका देख कर हत्या के नीयत से उसने घटना को अंजाम दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स परिसर में कुर्सी पर बैठे बैठे अधेड़ की मौत...पहचान बनी पहेली बिल्हा क्षेत्र के आबकारी टीम पर गंभीर आरोप: सवाल पूछने पर मोबाइल छीनकर अर्धनग्न करने की शिकायत, पोड़... नवरात्रि में भक्ति के रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप, ‘शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्पर’ के सं... माँ डिडनेश्वरी मंदिर मल्हार में आयुर्वेद चिकित्सा एवं जनजागरूकता शिविर आयोजित, 265 मरीजों का हुआ उपच... बिलासपुर में रफ्तार का कहर! मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीण को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक मौत ... बिलासपुर में बेखौफ बदमाश! जलेबी दुकानदार पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर, सिम्स में जिंदगी और म... बिलासपुर:- 3 साल की मासूम को चाकू के दम पर ले जाने की कोशिश, बचाने पहुंची दादी की हत्या! गांव में सन... फिर हुई चाकूबाजी: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला, तोरवा क्षेत्र की घटना, जेल में बंदी की मौत का 3 साल बाद खुला मामला..आबकारी कर्मचारियों पर हत्या का अपराध दर्ज, जेल भेजने से... मल्हार जाने निकली मां-बेटी अचानक लापता, अपहरण की आशंका से मचा हड़कंप,