बिलासपुर

चुनाव से पहले चुनावी रुझान :- जिले में पकड़ी जा रही साड़ी, नगदी पैसे और चांदी के जेवर…जगह जगह पॉइंट लगाकर की जा रही वाहनों की चेकिंग

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शनिवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चेकिंग के दौरान लाखों रुपए नगदी, साड़ियाँ और अब चांदी के 30 किलोग्राम पायल और करधन को जब्त किया गया है, जिसे चुनाव के दौरान बांटे जाने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि की पुलिस ने उक्त प्रकरणों में उचित दस्तावेज प्रस्तुत नही करने पर जब्ती की कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023-24 व कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को मददेनजर रखते हुए बिलासपुर जिले के सभी थाना प्रभारियों को चेंकिंग पाईट लगाकर बाहर राज्य/क्षेत्र से आने जाने वाले वाहनों को सघन चेकिंग करने के निर्देश प्राप्त दिए गए है, जिस पर थाना प्रभारी सिविल लाईन प्रदीप आर्य के नेतृत्व में टीम बनाकर महाराणा प्रताप चौक एवं राजीव गांधी चौक में सघन वाहन चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान एक आर्टिका कार क्रमाक सीजी 10 एक्स 2100 में 496 नग चांदी की पायल 71 नग चांदी का करधन का सेट वजनी लगभग 30 किलो कीमती करीब 2100000 लाख रूपये मिला मौके पर मोहित पटेल पिता दिलीप पटेल उम्र 21 वर्ष निवासी कमल विहार रायपुर से उक्त चांदी के आभुषण के संबंध में पुछताछ की गई तो मौके पर कोई भी वैध दस्तावेज पेश नही करने पर धारा 102 के तहत जप्त किया गया है वही वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिविल लाईन निरीक्षक प्रदीप आर्य उपनिरीक्षक अजहर उद्दीन सहायक उपनिरीक्षक अमृत साहू नरेन्द्र डिकसेना, चितगोविंद दुबे प्रधान आरक्षक जगदीश राठौर आरक्षक सोनू पाल अविनाश कश्यप देवेन्द्र दुबे राजेश नारंग पुन्नी खाण्डे महेन्द्र सोनकर इन्द्र पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
रुपयों की लालच में दोस्त की हत्या... पत्थर से सीना कुचलकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार कैची से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार...मल्हार पुलिस ने भेजा जेल स्थानीय युवाओं ने भरी रोजगार की हुंकार...कोल वाशरी परियोजना का किया स्वागत मस्तूरी : कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए पति-पत्नी, दोनो की दर्दनाक मौत से गांव में पसरा ... पड़ोसियों के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग पर चाकू से हमला.. सकरी थाना क्षेत्र में फिर हुई ... तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत…एसडीआरएफ की मदद से निकाला गया शव, VIDEO:- जेसीबी के टायर में हवा भरते समय हुआ जोरदार ब्लास्ट, हेल्पर की मौत… दर्दनाक हादसे का वीडियो आ... 1.77 करोड़ रुपये की निवेश धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार...शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लगाया था करोड़ों... रामबोड़ कुसुम प्लांट में हादसा, मेंटेनेंस के दौरान तीन कर्मचारी झुलसे... 2 अपोलो में भर्ती, 1 रायपुर... वारंट तामील में लापरवाही पड़ी भारी... तात्कालीन सिरगिट्टी थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस सस्पेंड...