कोटा

महिला समूह के द्वारा गांव में अवैध रूप से शराब बेचने वाले व्यक्ति को पकड़कर किया गया पुलिस के हवाले

प्रेम सोमवंशी

कोटा – ग्राम भरारी की महिला समूह के द्वारा गांव में अवैध रूप से शराब बेचने वाले व्यक्ति को पकड़कर कोटा पुलिस के हवाले कर दिया। जिसके बाद कोटा पुलिस द्वारा आरोपी श्रीराम उजागर बरेठ गिरफ्तार कर कोटा थाना लाकर 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भरारी में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेचने की जानकारी महिला समूह की महिलाओं को लगी जिसके बाद सभी महिलाएं उस व्यक्ति को शराब के साथ पकड़ लिया और इसकी सूचना कोटा पुलिस को दी पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचकर

आरोपी श्रीराम उजागर बरेठ के पास से एक कपडे का थैला में 24 नग पाउच कच्ची महुआ शराब जुमला करीबन 6 लीटर कीमती 600 रूपये का अवैध रूप से बिक्री करने के लिए रखा पाया। पुलिस आरोपी को पकड़कर कोटा थाना लेकर आ गयी। आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही कराने को लेकर महिला समूह भी थाना पहुँच गए।

इस दौरान संतोषी वस्त्रकार सरपंच ग्राम पंचायत भरारी, प्रिति कौशिक, राजकुमारी साहू, शिवकुमारी साहू, उर्मिला साहू, बद्रा बाई साहू, संतोषी उजागर, वृहस्पति, गोदावरी साहू,लक्षन साहू सहित अन्य महिलाएं पहुँची हुई थी।

कोटा पुलिस ने आरोपी का कृत्य अपराध सदर की धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध सबूत पाये जाने पर मय माल आरोपी को गिरफ्तार किया गया। अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स परिसर में कुर्सी पर बैठे बैठे अधेड़ की मौत...पहचान बनी पहेली बिल्हा क्षेत्र के आबकारी टीम पर गंभीर आरोप: सवाल पूछने पर मोबाइल छीनकर अर्धनग्न करने की शिकायत, पोड़... नवरात्रि में भक्ति के रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप, ‘शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्पर’ के सं... माँ डिडनेश्वरी मंदिर मल्हार में आयुर्वेद चिकित्सा एवं जनजागरूकता शिविर आयोजित, 265 मरीजों का हुआ उपच... बिलासपुर में रफ्तार का कहर! मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीण को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक मौत ... बिलासपुर में बेखौफ बदमाश! जलेबी दुकानदार पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर, सिम्स में जिंदगी और म... बिलासपुर:- 3 साल की मासूम को चाकू के दम पर ले जाने की कोशिश, बचाने पहुंची दादी की हत्या! गांव में सन... फिर हुई चाकूबाजी: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला, तोरवा क्षेत्र की घटना, जेल में बंदी की मौत का 3 साल बाद खुला मामला..आबकारी कर्मचारियों पर हत्या का अपराध दर्ज, जेल भेजने से... मल्हार जाने निकली मां-बेटी अचानक लापता, अपहरण की आशंका से मचा हड़कंप,