रतनपुर

एक ही फंदे से लटकी मिली लड़के और लड़की की लाश,रतनपुर थाना क्षेत्र का मामला

जुगनू तंबोली

रतनपुर- थाना क्षेत्र अंतर्गत पोड़ी के जंगल में सुबह-सुबह लड़के और एक की फांसी पर लटकती हुई लाश मिली। बताया जा रहा है कि मृतक युवती पेंड्रा क्षेत्र की है, जिसके लापता हो जाने पर परिजनों ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। और खोजबीन में लगी हुई थी। युवती के मोबाइल लोकेशन की खोज करते हुए पुलिस पोड़ी के जंगल में पहुंची थी, जहां काफी तलाश के बाद जंगल के भीतर एक पेड़ पर लटकते युवक युवती की लाश मिली है। पहली नजर में इनके प्रेमी जोड़ा होने का अंदेशा जताया जा रहा है।

पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर मर्चुरी भेज दिया है। वही पास में खड़ी एक मोटरसाइकिल भी मिली है, जिसका नंबर सीजी 10 एपी 7347 है, जिसके आधार पर युवक की पहचान की जा रही है। युवती के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई थी जिनके मौके पर पहुंचने के बाद आगे की जांच कार्रवाई में पुलिस जुट गई है। बताया जा रहा है कि युवती नाबालिक है। फिलहाल रतनपुर पुलिस परिजनों से पूछताछ कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स परिसर में कुर्सी पर बैठे बैठे अधेड़ की मौत...पहचान बनी पहेली बिल्हा क्षेत्र के आबकारी टीम पर गंभीर आरोप: सवाल पूछने पर मोबाइल छीनकर अर्धनग्न करने की शिकायत, पोड़... नवरात्रि में भक्ति के रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप, ‘शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्पर’ के सं... माँ डिडनेश्वरी मंदिर मल्हार में आयुर्वेद चिकित्सा एवं जनजागरूकता शिविर आयोजित, 265 मरीजों का हुआ उपच... बिलासपुर में रफ्तार का कहर! मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीण को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक मौत ... बिलासपुर में बेखौफ बदमाश! जलेबी दुकानदार पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर, सिम्स में जिंदगी और म... बिलासपुर:- 3 साल की मासूम को चाकू के दम पर ले जाने की कोशिश, बचाने पहुंची दादी की हत्या! गांव में सन... फिर हुई चाकूबाजी: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला, तोरवा क्षेत्र की घटना, जेल में बंदी की मौत का 3 साल बाद खुला मामला..आबकारी कर्मचारियों पर हत्या का अपराध दर्ज, जेल भेजने से... मल्हार जाने निकली मां-बेटी अचानक लापता, अपहरण की आशंका से मचा हड़कंप,