बिलासपुर

हत्या, खुदकुशी या हादसा: नदी में तैरती मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, मचा हड़कंप मस्तूरी पुलिस जुटी जांच में..

उदय सिंह

मस्तूरी – सोमवार को शाम दो मोहानी अरपा नदी में एक व्यक्ति की बहती हुई लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी पुलिस को शाम 6 बजे के आसपास सूचना मिली की जे के कॉलेज ग्राम कर्रा के पास एक व्यक्ति की लाश नदी में बहती देखी गई है। जिसपर मस्तूरी पुलिस ने मौके पर पहुंच नदी में बह रहे शव को अपने कब्जे में लिया। उक्त व्यक्ति की पहचान को लेकर पुलिस ने काफी खोज खबर की। लेकिन मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं सकी है। जिसकी डेड बॉडी का पंचनामा कर पुलिस उसे शव गृह में भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक काला रंग का टी शर्ट और काला रंग का लोवर पहना हुआ है, गले मे काला रंग का रेशमी धागा का माला पहना है,साथ ही दाहिने हाथ की कलाई मे बाजारू चूड़ा और लाल रंग का मौली धागा पहना हुआ है। पुलिस के अनुसार व्यक्ति की उम्र करीब 35 से 40 साल के बीच बताई जा रही है। फिलहाल मस्तूरी पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स परिसर में कुर्सी पर बैठे बैठे अधेड़ की मौत...पहचान बनी पहेली बिल्हा क्षेत्र के आबकारी टीम पर गंभीर आरोप: सवाल पूछने पर मोबाइल छीनकर अर्धनग्न करने की शिकायत, पोड़... नवरात्रि में भक्ति के रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप, ‘शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्पर’ के सं... माँ डिडनेश्वरी मंदिर मल्हार में आयुर्वेद चिकित्सा एवं जनजागरूकता शिविर आयोजित, 265 मरीजों का हुआ उपच... बिलासपुर में रफ्तार का कहर! मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीण को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक मौत ... बिलासपुर में बेखौफ बदमाश! जलेबी दुकानदार पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर, सिम्स में जिंदगी और म... बिलासपुर:- 3 साल की मासूम को चाकू के दम पर ले जाने की कोशिश, बचाने पहुंची दादी की हत्या! गांव में सन... फिर हुई चाकूबाजी: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला, तोरवा क्षेत्र की घटना, जेल में बंदी की मौत का 3 साल बाद खुला मामला..आबकारी कर्मचारियों पर हत्या का अपराध दर्ज, जेल भेजने से... मल्हार जाने निकली मां-बेटी अचानक लापता, अपहरण की आशंका से मचा हड़कंप,