बिलासपुर

पुलिस वाहन चेकिंग अपडेट :- आज फिर 20 लाख नगद और साड़ियां जब्त….जारी है संदिग्धों की तलाश

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में पुलिस व्यवस्था पूरी तरह चौकन्नी है। राज्य में आचार संहिता तो लागू नहीं हुआ है। लेकिन चुनाव से पहले लेने देन को लेकर समान, शराब और पैसों की हेराफेरी का खेल धड़ल्ले से किया जा रहा है जिसको लेकर बिलासपुर पुलिस भी लगातार चेकिंग अभियान चला रही है, इसी कड़ी में मंगलवार को अगल अलग थाना क्षेत्रों से 20 लाख नगद सहित 318 नग साड़ी जब्त की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार तारबाहर पुलिस द्वारा व्यापार विहार मार्ग पर चेकिंग किया जा रहा था। इसी बीच एक क्रेटा कार में पुलिस को 20 लाख रुपए मिले। जिसके संबंध में पुलिस ने पूछताछ की तो गाड़ी में मौजूद व्यक्ति द्वारा कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नही किया गया। इसी तरह सीपत पुलिस भी ग्राम मटियारी बेलतरा मोड के पास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। जहां से गुजरने वाली ओमनी वेन क्रमांक एम. एच. – 26 व्ही – 4855 की जब तलाशी ली गई तो पुलिस को उसमे 117 नग साड़ी मिला।

जिसके साथ पकड़े गए सीतापुर निवासी अकफ खान और उमेर खान द्वारा साड़ी के दस्तावेज नहीं प्रस्तुत किया गया। जिसे सीपत पुलिस ने जब्त कर लिया है। इसी के साथ सकरी पुलिस ने चेकिन के दौरान सवारी बस क्रमांक CG 28 G 0103 के डिक्की से दो बोरी में 201 नग साड़ी मिली।

जब इसके बारे में बस चालक से पूछा गया तो उन्होंने बताया की एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा बस स्टैंड बिलासपुर से तखतपुर छोड़ने बोला गया था।इधर कोनी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में कंबल से भरे ऑटो को पकड़ा जिसमे तीन बोरी में 200 नग कंबल पुलिस ने बरामद किया है।

जब इसके संबंध में पुलिस ने ऑटो चालक से पूछताछ की तो उसने कहा की उसे यह कंबल को बस स्टैंड से सेंदरी छोड़ने बोला गया था। इन सभी मामलो में स्थानीय पुलिस ने नगद राशि और साड़ी को जप्त कर विधिवत धारा 102 जा.फौ. के तहत कार्यवाही कि गई है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स परिसर में कुर्सी पर बैठे बैठे अधेड़ की मौत...पहचान बनी पहेली बिल्हा क्षेत्र के आबकारी टीम पर गंभीर आरोप: सवाल पूछने पर मोबाइल छीनकर अर्धनग्न करने की शिकायत, पोड़... नवरात्रि में भक्ति के रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप, ‘शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्पर’ के सं... माँ डिडनेश्वरी मंदिर मल्हार में आयुर्वेद चिकित्सा एवं जनजागरूकता शिविर आयोजित, 265 मरीजों का हुआ उपच... बिलासपुर में रफ्तार का कहर! मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीण को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक मौत ... बिलासपुर में बेखौफ बदमाश! जलेबी दुकानदार पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर, सिम्स में जिंदगी और म... बिलासपुर:- 3 साल की मासूम को चाकू के दम पर ले जाने की कोशिश, बचाने पहुंची दादी की हत्या! गांव में सन... फिर हुई चाकूबाजी: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला, तोरवा क्षेत्र की घटना, जेल में बंदी की मौत का 3 साल बाद खुला मामला..आबकारी कर्मचारियों पर हत्या का अपराध दर्ज, जेल भेजने से... मल्हार जाने निकली मां-बेटी अचानक लापता, अपहरण की आशंका से मचा हड़कंप,