बिलासपुर

रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव, युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा : ऋषभ चतुर्वेदी

उदय सिंह

बिलासपुर – ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल-2026 की महिलाओं की 53 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीतकर देश और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने वाली राजनांदगांव की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव को भारतीय जनता युवा मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी ने बधाई देते हुए इसे पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण बताया है।ऋषभ चतुर्वेदी ने कहा कि ज्ञानेश्वरी यादव ने अपने पहले ही राष्ट्रमंडल खेलों में कुल 199 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक हासिल किया और यह साबित कर दिया कि दृढ़ इच्छाशक्ति, कठोर परिश्रम और अनुशासन के बल पर कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल एक खिलाड़ी की सफलता नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की प्रतिभा, संकल्प और मेहनत का सम्मान है, जो प्रदेश के खेल इतिहास में स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा ज्ञानेश्वरी यादव को 30 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि तथा आउट ऑफ टर्न डीएसपी पद पर पदोन्नति देने की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि इससे प्रदेश के खिलाड़ियों और युवाओं का मनोबल बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने कहा कि ज्ञानेश्वरी यादव ने कठिन परिस्थितियों में भी निरंतर अभ्यास, अनुशासन और समर्पण के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता अर्जित की है।

उनकी उपलब्धि विशेष रूप से प्रदेश की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है कि स्पष्ट लक्ष्य और ईमानदार मेहनत से हर मंजिल हासिल की जा सकती है।उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार मातृशक्ति को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसके सकारात्मक परिणाम अब खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में दिखाई दे रहे हैं। प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि छत्तीसगढ़ के अधिक से अधिक खिलाड़ी ओलंपिक, राष्ट्रमंडल, एशियाई खेलों और अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व कर तिरंगा लहराएं। ज्ञानेश्वरी यादव जैसी खिलाड़ियों की उपलब्धियां नई पीढ़ी में आत्मविश्वास जगाने के साथ ही छत्तीसगढ़ को खेलों के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रेरणा साबित होंगी।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स परिसर में कुर्सी पर बैठे बैठे अधेड़ की मौत...पहचान बनी पहेली बिल्हा क्षेत्र के आबकारी टीम पर गंभीर आरोप: सवाल पूछने पर मोबाइल छीनकर अर्धनग्न करने की शिकायत, पोड़... नवरात्रि में भक्ति के रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप, ‘शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्पर’ के सं... माँ डिडनेश्वरी मंदिर मल्हार में आयुर्वेद चिकित्सा एवं जनजागरूकता शिविर आयोजित, 265 मरीजों का हुआ उपच... बिलासपुर में रफ्तार का कहर! मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीण को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक मौत ... बिलासपुर में बेखौफ बदमाश! जलेबी दुकानदार पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर, सिम्स में जिंदगी और म... बिलासपुर:- 3 साल की मासूम को चाकू के दम पर ले जाने की कोशिश, बचाने पहुंची दादी की हत्या! गांव में सन... फिर हुई चाकूबाजी: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला, तोरवा क्षेत्र की घटना, जेल में बंदी की मौत का 3 साल बाद खुला मामला..आबकारी कर्मचारियों पर हत्या का अपराध दर्ज, जेल भेजने से... मल्हार जाने निकली मां-बेटी अचानक लापता, अपहरण की आशंका से मचा हड़कंप,