बिलासपुर

अवैध प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ 1 महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार… तोरवा पुलिस ने की छापेमारी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने एवं जिला को नशामुक्त करने हेतु “निजात” अभियान के तहत् कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन में थाना तोरवा क्षेत्रांतर्गत प्रतिबंधित कफ सिरफ की बिक्री करने वालों की धरपकड़ के लिए एसीसीयू के साथ मिलकर संयुक्त अभियान चलाया गया । इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि एक महिला एवं तीन व्यक्ति शोभा विहार के पास सांस्कृतिक मंच एवं योगा केन्द्र के सामने अवैध रूप से प्रतिबंधित कफ सिरफ रखकर बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहे है कि सूचना पर मौके पर पहुँच घेराबंदी कर स्नेहा गोयल पति राम गोयल उम्र 23 साल हेमूनगर शोभा विहार ,पुष्पेन्द्र निर्मलकर पिता ओमप्रकाश निर्मलकर उम्र 27 साल ग्राम जर्वे थाना नगरदा जिला सक्ती,

अमर जांगडे पिता संतोष जांगडे उम्र 24 साल जिला सक्ती, देवा रजक पिता धरम लाल रजक उम्र 28 साल तोरवा दाउबाबा मंदिर के पास को पकड़ा गया, जिनके कब्जे से 145 नग कोप फ्री कफ सिरफ एवं 30 नग मेक्सकफ कफ सिरफ और अर्टिगा कार जप्त किया गया है आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अंतर्गत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया है।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर सउनि भरत लाल राठौर, आर. प्रमोद चौहान लक्ष्मी कश्यप, अशोक चंद्राकर, म. आर. इफरानी एवं एसीसीयू स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल