मस्तूरी

मल्हार में आयोजित सहस्त्र चंडी यज्ञ की तैयारी के सम्बंध में एसडीएम ने ली अधिकारियों की बैठक…19 से 27 जून तक होगा भव्य आयोजन

हरिशंकर पांडेय

मल्हार – मंगलवार को एसडीएम मस्तूरी महेश शर्मा ने कार्यालय में 19 से 27 जून तक मल्हार के माता डिडनेश्वरी मंदिर में आयोजित सहस्त्र चंडी यज्ञ की तैयारी के सम्बंध में मस्तूरी क्षेत्र के अधिकारियों की बैठक लेकर सभी को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए शांति पूर्ण तरीके से आयोजन को सफल बनाने कहा, बैठक में स्वास्थ विभाग, लोक निर्माण विभाग, पीएचई विभाग के अधिकारियों के अलावा नगर पंचायत सीएमओ, मस्तूरी तहसीलदार व मस्तूरी थाना प्रभारी,चौकी प्रभारी मल्हार उपस्थित थे। साथ ही आयोजन समिति व मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों को भी बुलवाया गया था। इससे पहले सोमवार को आयोजको ने बिलासपुर कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक से मिलकर आयोजन से संबंधित जानकारी देकर आवेदन दिए थे।

बैठक में एसडीएम ने नगर पंचायत सीएमओ को मंगल भवन को दुरुस्त रखने व पीने के पानी की समुचित व्यवस्था कराने, पर्व के दौरान प्रतिदिन सफाई कराने के साथ ही नगर के सभी मंदिरों की नियमित सफाई कराने सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके अलावा बस स्टैंड के पास चिकन मटन की दुकानों को प्रतिबंधित कराने के लिए पुलिस से सहयोग लेने की बात कही। चौकी प्रभारी को यातायात व्यवस्था व पार्किंग व्यवस्था को दुरुस्त करने निर्देश दिए। साथ ही नियमित गस्त कर असामाजिक तत्वों से निबटने कहा व मन्दिर के आसपास दुकानों को व्यवस्थित कराने की बात कही।

बीएमओ नंदराज कंवर को निर्देशित किया कि पर्व के दौरान आवश्यक दवाओं के साथ स्टाफ लगाने कहा। पीएचई विभाग के इंजीनियर को टेंकर व अन्य माध्यम से पानी की व्यवस्था कराने कहा। लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर को विश्राम गृह को सुसज्जित कर व्यवस्था बनाने निर्देशित किया। एसडीएम ने सभी अधिकारियों को आयोजन को लेकर गम्भीरता पूर्वक काम करने निर्देशित किया।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल