बिलासपुर

VIDEO: बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने उदय चिल्ड्रन हॉस्पिटल में किया हंगामा…ईलाज में लापरवाही का लगाया आरोप

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – वेयर हाउस रोड स्थित उदय चिल्ड्रन हॉस्पिटल में बच्चे कि मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया है। जहा मामले कि शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई गई है। जहां बड़ी कोनी निवासी रजनीकांत गुप्ता ने बताया कि सोमवार दोपहर वह अपने 7 माह के बच्चे को नॉर्मल सर्दी का इलाज के लिए वेयर हाउस रोड स्थित उदय चिल्ड्रन हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे। जहां ओपीडी में डॉक्टर राकेश साहू ने उनके बच्चे को देख नेबुलाइजेशन और इंजेक्शन देने कि बात कहते हुए दो से तीन दिनों में बच्चे को ठीक करने की आश्वासन दिया। जिनके बताए अनुसार वहा मौजूद हॉस्पिटल के स्टाफ ने बच्चे को नेबुलाइजेशन और इंजेक्शन लगाया। जिसके बाद बच्चे की तबियत और बिगड़ने लगी।

जहाँ बच्चे को सास लेने में दिक्कत होने लगी। फिर क्या आनन फानन में आईसीयू में ले जाया गया। जहाँ कुछ ही देर में बच्चे कि मौत हो गई। परिजनों को प्रारंभिक तौर पर कफ बच्चे के श्वास नली में फसने कि बात कही गई थी। लेकिन बच्चे के मौत के बाद हॉस्पिटल प्रबंधन ने अपना पल्ला झाड़ दिया। जिससे आक्रोशित परिजनों ने हॉस्पिटल में जमकर हंगामा मचाया। फिर मामले कि शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई है। जहाँ पुलिस ने शव को सुरक्षित रख कर मंगलवार सुबह पंचनामा कर पोस्ट मार्टम करा आगे कि कार्यवाही करने की बात कह है।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग... BDG ऐप से चलता था हाईटेक सट्टे का काला कारोबार, मास्टर एडमिन समेत छह गिरफ्तार, 30 लाख से ज्यादा लेन-... ड्यूटी से लौट रहे पुलिस आरक्षक को पांच युवकों ने घेरा, शराब के लिए पैसे मांगे, विरोध करने पर लाठी-डं... रात में घर से निकला 19 साल का युवक... फिर लाठी-डंडों से बरसी मौत, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर- मस्तूरी के बीच दर्रीघाट में अज्ञात लुटेरों का आतंक.. बाइक सवार युवक को रोककर पीटा और 4 हजा... सर्पदंश के मामले में फिर झाड़फूंक का अंधविश्वास बना मौत की वजह...महिला ने तोड़ा दम ओडिशा से बिलासपुर तक गांजे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब! मस्तूरी जयरामनगर में 13 किलो गांजे के साथ एक महिल... महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार... तीसरा आरोपी फरार देवरी चिचोली हादसा: हसदेव नदी ने बुझा दिए तीन घरों के चिराग, दो दिन के रेस्क्यू के बाद तीनों छात्रों...