सक्ती

सुने मकानों में कई चोरियों को अंजाम देने वाला शातिर चोर गिरफ्तार…. कब्जे से 2.87 लाख का सामान बरामद,

रमेश राजपूत

सक्ती – जिला सक्ती पुलिस ने एक बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए सोने-चांदी के आभूषण एवं अन्य किमती सामान की चोरी के मामले में एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर 2.87 लाख रुपये मूल्य का सामान बरामद किया है। इस कार्यवाही में चोरी के दौरान उपयोग की गई मोटरसाइकिल और औजार भी जब्त किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों के त्वरित निराकरण हेतु दिए गए निर्देशों के पालन में सायबर सेल सक्ती व विभिन्न थाना क्षेत्रों की टीमों ने मिलकर यह कार्रवाई की। मुखबिर से सूचना मिली कि पूर्व में चोरी के मामलों में लिप्त आरोपी दुधनाथ मिरी 30 वर्ष निवासी बड़े पाडरमुड़ा थाना मालखरौदा, पुनः चोरी की वारदातों में संलिप्त है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने डभरा, बाराद्वार और जैजैपुर थाना क्षेत्रों के ग्रामों में सूने मकानों में घुसकर चोरी करने की बात स्वीकार की। आरोपी के कब्जे से 1 सोने का हार, कान के लटकन, फुल्ली, अंगूठी, नाग की नथली, चांदी का पायल, पचहर, छल्ला, बिछिया, बाजूबंद, एक सैमसंग मोबाइल फोन, एक बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल क्रमांक CG13 AQ 4047 एवं लोहे की संबल कुल 2,87,700 रुपये मूल्य का सामान जब्त किया गया है। पुलिस ने विधिवत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। इस सफलता में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव, अनुविभागीय अधिकारी चंद्रपुर डभरा अंजली गुप्ता, अनुविभागीय अधिकारी सक्ती मनीष कुवंर के मार्गदर्शन में सायबर सेल प्रभारी अमित सिंह, थाना डभरा, बाराद्वार व जैजैपुर के पुलिसकर्मियों की विशेष भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स परिसर में कुर्सी पर बैठे बैठे अधेड़ की मौत...पहचान बनी पहेली बिल्हा क्षेत्र के आबकारी टीम पर गंभीर आरोप: सवाल पूछने पर मोबाइल छीनकर अर्धनग्न करने की शिकायत, पोड़... नवरात्रि में भक्ति के रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप, ‘शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्पर’ के सं... माँ डिडनेश्वरी मंदिर मल्हार में आयुर्वेद चिकित्सा एवं जनजागरूकता शिविर आयोजित, 265 मरीजों का हुआ उपच... बिलासपुर में रफ्तार का कहर! मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीण को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक मौत ... बिलासपुर में बेखौफ बदमाश! जलेबी दुकानदार पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर, सिम्स में जिंदगी और म... बिलासपुर:- 3 साल की मासूम को चाकू के दम पर ले जाने की कोशिश, बचाने पहुंची दादी की हत्या! गांव में सन... फिर हुई चाकूबाजी: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला, तोरवा क्षेत्र की घटना, जेल में बंदी की मौत का 3 साल बाद खुला मामला..आबकारी कर्मचारियों पर हत्या का अपराध दर्ज, जेल भेजने से... मल्हार जाने निकली मां-बेटी अचानक लापता, अपहरण की आशंका से मचा हड़कंप,