बिलासपुर

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार ग्रामीणों को मारी टक्‍कर, दो की हुई मौत, एक गंभीर…सकरी थाना क्षेत्र की घटना

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – तेज रफ्तार कार की ठोकर से बाइक सवार दो ग्रामीणों की मौत हो गई है। जिसमे स्थानीय लोगों के शिकायत के बाद सकरी पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है। यह पूरा मामला सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत दलदलिहा पारा स्थित नेशनल हाईवे का है। जहां जोंकी निवासी राम नारायण सूर्यवंशी, दुर्गा प्रसाद उर्फ दुर्गेश सूर्यवंशी तथा राम निहोरा यादव तीनों राम निहोरा यादव की मोटर सायकल एचएफ डीलक्स क्रमांक सीजी/10/एक्स/1427 में बैठकर किसी काम से दलदलिहा पारा जाने के लिए बुधवार सुबह निकले थे। तभी जैसे ही वह नेशनल हाईवे रोड पहुंचे। उसी समय सफेद रंग की कार क्रमांक सीजी/04/एमबी/9901 के चालक द्वारा उन्हें ठोकर मार दी गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी। कि मौके पर ही रामनारायण सूर्यवंशी की मौत हो गई। तो वही दुर्गा प्रसाद उर्फ दुर्गेश सूर्यवंशी और राम निहोरा यादव को गंभीर हालत में सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान दुर्गा प्रसाद उर्फ दुर्गेश सूर्यवंशी ने भी दम तोड़ दिया। जबकि राम निहोरा यादव की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इधर इस मामले में सकरी पुलिस ने सीजी/04/एमबी/9901 के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
नवरात्रि में भक्ति के रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप, ‘शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्पर’ के सं... माँ डिडनेश्वरी मंदिर मल्हार में आयुर्वेद चिकित्सा एवं जनजागरूकता शिविर आयोजित, 265 मरीजों का हुआ उपच... बिलासपुर में रफ्तार का कहर! मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीण को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक मौत ... बिलासपुर में बेखौफ बदमाश! जलेबी दुकानदार पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर, सिम्स में जिंदगी और म... बिलासपुर:- 3 साल की मासूम को चाकू के दम पर ले जाने की कोशिश, बचाने पहुंची दादी की हत्या! गांव में सन... फिर हुई चाकूबाजी: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला, तोरवा क्षेत्र की घटना, जेल में बंदी की मौत का 3 साल बाद खुला मामला..आबकारी कर्मचारियों पर हत्या का अपराध दर्ज, जेल भेजने से... मल्हार जाने निकली मां-बेटी अचानक लापता, अपहरण की आशंका से मचा हड़कंप, दशरंगपुर में तीन लोगों को कुचलने वाले चार आरोपी गिरफ्तार.. ओडिशा बॉर्डर से पकड़े गए आरोपी सीपत:-400 साल पुरानी मां मन्नादाई की महिमा, 60 से बढ़कर 827 हुए ज्योति कलश; पांच जिलों में गूंज रही ...