मल्हार

बाड़ी से 30 लीटर महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार… मल्हार पुलिस ने की छापेमारी

उदय सिंह

मल्हार – बाडी में बड़ी मात्रा में महुआ शराब रखकर बेचने वाले एक कोचिया के खिलाफ मल्हार पुलिस ने कार्रवाई की है, जहां आरोपी के कब्जे से पुलिस को 30 लीटर महुआ शराब मिला है जिसे जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मल्हार चौकी के स्टाफ को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बेटरी में एक आरोपी द्वारा बड़ी मात्रा में महुआ शराब का भंडारण किया गया है जिस पर तत्काल ही मल्हार पुलिस ने गांव में दबिश दी,

जहां श्याम कुमार घृत लहरे के बाड़ी में प्लास्टिक के तीन नग जरकिन में 30 लीटर महुआ शराब मिला। जिसे जब्त कर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी मल्हार उप निरीक्षक विष्णु यादव, आरक्षक छत्रपाल डहरिया,अजय मधुकर, राजेश भारती का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
नवरात्रि में भक्ति के रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप, ‘शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्पर’ के सं... माँ डिडनेश्वरी मंदिर मल्हार में आयुर्वेद चिकित्सा एवं जनजागरूकता शिविर आयोजित, 265 मरीजों का हुआ उपच... बिलासपुर में रफ्तार का कहर! मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीण को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक मौत ... बिलासपुर में बेखौफ बदमाश! जलेबी दुकानदार पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर, सिम्स में जिंदगी और म... बिलासपुर:- 3 साल की मासूम को चाकू के दम पर ले जाने की कोशिश, बचाने पहुंची दादी की हत्या! गांव में सन... फिर हुई चाकूबाजी: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला, तोरवा क्षेत्र की घटना, जेल में बंदी की मौत का 3 साल बाद खुला मामला..आबकारी कर्मचारियों पर हत्या का अपराध दर्ज, जेल भेजने से... मल्हार जाने निकली मां-बेटी अचानक लापता, अपहरण की आशंका से मचा हड़कंप, दशरंगपुर में तीन लोगों को कुचलने वाले चार आरोपी गिरफ्तार.. ओडिशा बॉर्डर से पकड़े गए आरोपी सीपत:-400 साल पुरानी मां मन्नादाई की महिमा, 60 से बढ़कर 827 हुए ज्योति कलश; पांच जिलों में गूंज रही ...