बिलासपुर

भाजपा परिवर्तन यात्रा :- छत्तीसगढ़ भ्रष्टाचार के नाम से देश में हो रहा मशहूर- मीनाक्षी लेखी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा की बेलतरा विधान सभा अंतर्गत टेकर में आयोजित विशाल जन सभा में छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार पर जमकर हमले किये। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ देश में भ्रष्टाचार के नाम से मशहूर है। उन्होंने भूपेश बघेल को लबरा और राहुल गांधी को बबड़ा के नाम से संबोधित करते हुए कहा कि 2003 में भी भारतीय जनता पार्टी ने परिवर्तन यात्रा निकाली थी और 15 साल तक छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में विकास की गंगा बहाई। छत्तीसगढ़ को सुशासन के नाम से जाना जाता था।

श्रीमती लेखी ने कहा कि अब वर्ष 2023 में फिर भारतीय जनता पार्टी ने परिवर्तन यात्रा निकाली जिसकी चकाचौंध नजर आ रही है। भाजपा सरकार की 15 साल की कमाई को लुटाने वाले लबरा भूपेश सरकार के राज में अंधियारा ही अंधियारा है। लबरा और बबड़ा कहते हैं कि एक बटन दबाओ तो किसानों के खातों में पैसे चला जाता है। जबकि केंद्र की मोदी सरकार किसानों के खातों में पैसे डालने एक बटन दबाते हैं। मोदी सरकार में किसानी बजट बढ़ा है। देश को 70 सालों तक लूट कर खोखला करने वाली कांग्रेस पार्टी के बबड़ा और लबरा भूपेश बघेल बटन दबाकर छत्तीसगढ़ को लूट कर अपना अकाउंट भरने में लगे हैं। पिछले 70 सालों में कांग्रेस ने राज्य सरकारों के खजाने को खाली करने का काम कर रही है। उन्होंने लबरा भूपेश सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान छत्तीसगढ़ की जनता से किया है।

श्रीमती लेखी ने कहा कि प्रदेश की पूर्व भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने 1 रुपये किलो में चावल देने की योजना चलाई। डॉ.रमन सिंह द्वारा बनाई गई पीडीएस प्रणाली को देश ही नहीं वरन् विदेशो में भी सराहा गया। पीडीएस केंद्र सरकार के पैसे से संचलित होने वाली योजना है और इस योजनांतर्गत गरीबों को आज भी 1 रुपये में चावल मिल रहा है। कोरोना काल में मोदी सरकार ने वैक्सीन जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 3800 से लेकर 5800 तक थी को 8 से 10 हजार की कीमत पर देश की 120 करोड़ जनता को मुफ्त में लगवाया। दूसरी और कांग्रेस और विपक्ष में बैठे लोग वैक्सीन के माध्यम से विदेशी कंपनियों को फायदा पहुंचाना चाह रहे थे लेकिन मोदी जी ने ऐसा न कर देश का करोड़ों रुपये बचाए।
उहोंने कहा कि पहली बार सुना है कि कोई गोबर में भी घोटाला किया है।

छत्तीसगढ़ की लबरा भूपेश सरकार ने गोबर खरीदी में 129 करोड़ का घोटाला, गौठान में 1300 करोड़ रुपये का घोटाला किया। 2 रुपये किलो में गोबर खरीद कर कॉम्पोस्ट खाद बनाकर 10 रुपये किलो में खरीदने भूपेश सरकार बाध्य कर रही है। इसमें भी मिट्टी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। उन्होंने कहा कि भूपेश सरकार ने गौठान के लिये ऐसे लोगों को पैसे दिए हैं जिनके पास गाय ही नहीं है उन्हें गौ पालक बता रही है। उन्होंने पीएससी घोटाले पर भी अपनी बातें रखते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार घोटालों की सरकार बन कर छत्तीसगढ़ को अपराधगढ़ बना दिया है।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार को 64 लाख टन चावल खरीदने करीब 1 करोड़ मीट्रिक तन धान खरीदने पैसे दिए हैं। इसमें एमएसपी 2200 रुपये केंद्र की मोदी सरकार और राज्य सरकार करीब 600 रुपये मिलाकर किसानों को भुगतान करेगी।

उन्होंने कहा कि मोदी जी ने 17 नईं ट्रेन चला रही है। दंतेवाड़ा को सुधारने का काम किया। घर – घर बिजली पहुंचाई। जल शक्ति नियोजन मंत्रालय बनाकर 38 लाख घरों में नल जल योजना अंतर्गत पीने के पानी की व्यवस्था की। देश के करोड़ों लोगों को पक्क मकान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दिए गए लेकिन भूपेश सरकार द्वारा अपना अंश नहीं देने के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना से 16 लाख परिवार वंचित हो गए। आयुष्मान योजना के अतंर्गत 5 लाख रुपये तक का मुप्त इलाज अस्पतालों में हो रहा है। जनऔधि केंद्र के माध्यम में मोदी सरकार ने घर के पास ही दवाई सुलभ कराने का काम किया है। आदिवासी संस्कति के संरक्षण करने संग्रहालय बनाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ की राजधानी में भी संग्रहालय बनाया गया है। साथ ही आदिवासी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
परिवर्तन यात्रा में आयोजित विशाल सभा में छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नारायण चंदेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आराजकता का माहौल है। भूपेश सरकार पथभ्रष्ट और दिशा विहीन हो गई है।

छत्तीसगढ़ में लॉ एंड आर्डर की खुलेआम धज्जियां उड़ रही है। नित नये किस्म के घोटले और अपराध हो रहे हैं। करप्सन और कमीशन का खेल चल रहा है। झूठे घोषणा पत्र के दम पर सत्ता में आई छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार के भ्रष्टाचार,नाकामियों को लेकर भाजपा के कार्यकर्ता जनता के सामने जा रही है। निश्चित रुप से छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनेगी।बेलतरा विधायक रजनीश कुमार सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश का वातावरण देख कर कांग्रेस समझ गई है कि अब वो सत्ता में वापसी करने वाली नही है इसी लिए हर हफ्ते उनके राष्ट्रीय नेताओं को छत्तीसगढ़ आना पड़ रहा है प्रदेश के सोलह लाख परिवार जिनको भूपेश बघेल जी ने आवास से वंचित रखा चुनाव अब करीब आते ही राहुल गांधी रिमोट दबा रहे हैं लोगो को झांसा देने का काम कर रहे हैं परिवर्तन यात्रा के आम सभा में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल मस्तूरी विधायक डा कृष्णमूर्ति बांधी लोरमी विधायक धरमजीत सिंह प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी संभागीय सह प्रभारी अनुराग सिहदेव महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत जिला प्रभारी मोतीलाल साहू सह प्रभारी इंद्रजीत सिंह गोल्डी पूर्व सासंद लखन साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता और आम जनता शामिल हुए।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद के बाद पत्नी ने हंसिए से काटा पति का प्राइवेट पार्ट... गंभीर हालत में परिजनों ने हॉस्पिटल में ... कोनी थाने में कबाड़ कारोबारी की खातिरदारी पर बवाल... वायरल तस्वीर से पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सव... पचपेड़ी: कुकुर्दीकेरा में युवक की पेड़ पर लटकी मिली लाश... पुलिस जांच में जुटी सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में फिर मारपीट की वारदात...शराब के लिए पैसे नही देने पर धारदार हथियार से ह... अवैध खनन पर शासन की सख्ती, 01 हाइवा सहित 07 वाहन जब्त, खनिज माफियाओं में हड़कंप इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा और दुष्कर्म...तोरवा पुलिस ने आरोपी को दबोचा करही गोलीकांड का हुआ खुलासा... उधारी, जलन और कारोबारी रंजिश में रची गई थी आयुष कश्यप की हत्या की साज़... अयोध्या तीर्थ यात्रा के नाम पर 75 ग्रामीणों से डेढ़ लाख की ठगी... आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज सीसी रोड निर्माण को लेकर विवाद, पंच से मारपीट और काटने का आरोप, अवैध बोर खनन और खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई... 11 वाहन जब्त, कलेक्टर के निर्देश पर की जा रही छापेमा...