रायगढ़

फोर्ड इंडिवर कार में ओड़िसा से अवैध महुआ शराब की तस्करी.. दो आरोपी गिरफ्तार…कब्जे से 400 लीटर शराब जब्त

रमेश राजपूत

रायगढ़ – विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ सदानंद कुमार द्वारा जिले में प्रवेश करने वाले सभी चेक पॉइंट/बेरियर पर आने जाने वाले वाहनों की सघन जांच के आदेश दिए गए हैं, निर्देशों का प्रभावी रूप से पालन किया जा रहा है जिससे आज उड़िसा-छत्तीसगढ़ बार्डर पर स्थित हमीरपुर बेरियर में तमनार पुलिस एवं आबकारी वृत्त घरघोड़ा की संयुक्त टीम को अवैध शराब की बड़ी खेप बरामदगी में सफलता मिली है । अन्य राज्यों से मादक पदार्थों की तस्करी को प्रतिबंधित करने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा द्वारा लगातार थाना प्रभारी तमनार, लैलूंगा को थानाक्षेत्र अंतर्गत स्थित इंटर स्टेट बार्डर पर बने बेरियर में वाहनों एवं आने-जाने वाले व्यक्तियों की सघन जांच के साथ-साथ सीमावर्ती गांवों में मुखबिरों को सक्रिय कर गांव के अंदरूनी मार्गों पर भी निगाह रखने निर्देशित किया गया है । इसी क्रम में आज सुबह थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आर्शीवाद रहटगांवकर को मुखबिर से एक स्लेटी कलर के कार में दो व्यक्तियों के भगोड़ा से हमीरपुर की अवैध शराब लेकर आने की सूचना मिली । थाना प्रभारी द्वारा मुखबिर सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर उनके मार्गदर्शन पर तत्काल शराब रेड कार्यवाही के लिये हमीरपुर बॉर्डर पर वाहनों की चेकिंग में लगे थाना तमनार के स्टाफ एवं आबकारी वृत्त घरघोड़ा स्टाफ की संयुक्त टीम तैयार किया गया । टीम ने हमीरपुर बेरियर के पास सुनियोजित तरीके से घेराबंदी कर ओड़िसा की ओर से आ रहे चार पहिया वाहन फोर्ड इंडिवर कार क्रमांक सीजी 04 एचबी 5000 को रोका गया, पूछताछ पर वाहन अंदर बैठे व्यक्ति अपना नाम- मुस्ताक खान और शंकर भगत बताये । वाहन को चेक करने पर वाहन के अंदर प्लास्टिक जरकिन और जूट की बोरी में पन्नी के अंदर 50-50 लीटर के बंधा हुआ महुआ शराब बरामद हुआ । आरोपियों के कब्जे से कुल 400 लीटर महुआ शराब कीमत ₹80,000 का बरामद हुआ है । दोनों आरोपियों को नोटिस देकर शराब थाने लाया गया । आरोपियों मुस्ताक खान पिता जहुर खान ग्राम पेलमा थाना तमनार और शंकर भगत पिता कन्हैया भगत ग्राम कोडकेल पर थाना तमनार में आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59 (क) के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । कार्यवाही में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर, आबकारी उपनिरीक्षक रमेश सिदार ( घरघोडा वृत्त), थाना तमनार के सहायक उप निरीक्षक सुरति लाल सिदार, प्रधान आरक्षक संतोष कुर्रे,आरक्षक अनूप मिंज, भीष्म देव सागर तथा आबकारी आरक्षक लाकेश नेताम की अहम भूमिका रही है ।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी:- तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गंभीर... बिलासपुर रेफर, भारतमाला सड़क पर लिम... अपोलो हॉस्पिटल की “हेल्थ औ टेनमेंट” पहल...व्यापार मेला मंच से कैंसर जागरूकता और कैंसर विजेताओं का सम... सालों की मांग पूरी: विधायक दिलीप लहरिया की सतत मेहनत से स्वीकृत हुआ सोनसरी–मुकुंदपुर मार्ग नगर पंचायत मल्हार के नवपदस्थ सीएमओ अनुभव सिंह ने सम्हाला पदभार....विकासकार्यो और व्यवस्था को सुचारू ... रतनपुर में राजस्व अभिलेखों में कथित हेराफेरी का मामला...तहसीलदार, पटवारी और बाबू पर लगे गंभीर आरोप, ... बिलासपुर: जिला पंचायत अध्यक्ष के भांजे की दिनदहाड़े हत्या... मोबाइल पर ब्लॉक करने की नाराज़गी बनी मौत... मेले में विभिन्न वर्गों को एक मंच पर जोड़ना सराहनीय पहल : चरणदास महंत बीएनआई व्यापार एवं उद्योग मेल... यूजीसी अधिनियम 2026 के खिलाफ सर्व सवर्ण समाज ने किया आवाज़ बुलंद... राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, ... मल्हार: अज्ञात कारणों से युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या...पुलिस जांच में जुटी रतनपुर:- नेशनल हाईवे-130 पर हुए लूट का खुलासा: पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा, कार सहित नगदी बरामद...घ...