क्राइमछत्तीसगढ़बिलासपुर

वीडियो :- गणेश विसर्जन के दौरान बलवा…आरोपी युवकों ने महिला, बच्चों सहित विसर्जन में शामिल युवकों को दौड़ा दौड़कर पिटा, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जिले के तोरवा थाना क्षेत्र में बीती शाम कैलाशनगर ढेंका में स्थापित गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जा रहा था, जिसमें डीजे के साथ महिला, युवतियां, बच्चे और युवा सहित बुजुर्ग सभी शामिल थे, इसी दौरान भीड़ में महिलाओं के बीच अन्य युवक घुस गए और अभद्रता करने लगे, जिन्हें समिति के युवको ने मना किया तो वह वहाँ से चले गए, लेकिन कुछ देर बाद वह युवक अन्य युवको के साथ मौके पर पहुँचे जो लाठी, डंडे और लोहे की पाइप, रॉड से ताबड़तोड़ मारपीट करने लगे, घटना से मौके पर हड़कंप मच गया और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिनके सिर, हाथ पैर सहित शरीर मे गंभीर चोंटे आई है, घटना की शिकायत तोरवा थाने में की गई है, जिसमें किराना दुकान का संचालन करने वाले सुरेश मौर्य की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई है, जिस आधार पर पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ धारा 147,148,149,294,506,323, 307 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना में ढेका निवासी विष्णु विश्वकर्मा, सुरेश मौर्य, अमर, संजीव, अनिल बघेल, विशेष, नान्हू, राहुल, सौरभ, नीरज, नमन, अभीषेक, विशाल और हरी मौर्य समेत अन्य युवकों को गंभीर चोटें आई है, जिनका उपचार चल रहा है। वहीं घटना में शामिल 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है और वारदात में शामिल अन्य बदमाशों की CCTV के जरिये पहचान कर तलाश में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा... रतनपुर में युवक पर जानलेवा हमला! सिर में गंभीर चोट, रायपुर रेफर, परिजनों ने एसपी से लगाई कड़ी कार्रवा... एचपी लोडर की चपेट में आया युवक हुई मौत... सिलपहरी के अग्रवाल स्ट्रक्चर कारखाने में हादसे से मचा हड़क... बिलासपुर:- दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, आत्महत्या का रूप देने फंदे पर लटकाया शव पति, दे... ‘हार्ट इन मोशन’ में गूंजा स्वस्थ दिल का संदेश, कलेक्टर-एसएसपी ने कहा—तनाव नहीं, मुस्कान को बनाएं जीव... फदहाखार हत्याकांड: पुरानी रंजिश बनी खूनी वारदात की वजह, ‘कल्लू टाइगर’ समेत दो आरोपी गिरफ्तार जिले के 10 पुलिस कर्मचारियों का हुआ तबादला...नए स्थानों में किये गए तैनात, देखिए लिस्ट उधारी के विवाद में आधी रात पति-पत्नी से मारपीट...पति के गले में धारदार हथियार से वार, लगे कई टांके, बिलासपुर: गरबा जाने निकली युवती को ऑटो चालक ने घुमाने का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार