छत्तीसगढ़बिलासपुर

शहर से बाहर मौजूद कॉलोनियों में अचानक पहुंची पुलिस ,15 से अधिक संदिग्धों की तस्दीक

शहर के बाहर की कॉलोनियों में अक्सर अपराधिक तत्व छुपे होते हैं, जिस वजह से यह कार्रवाई की गई

बिलासपुर मोहम्मद नासिर

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस एहतियात बरत रही है । एक तरफ जहां शहर के होटल और लॉज में ठहरने वालों की जानकारी ली जा रही है वहीं तेजी से बढ़ रहे बिलासपुर के आसपास बने कॉलोनियों में भी पतासाजी की जा रही है। बिलासपुर शहर के बाहर आउटर में मौजूद कॉलोनियों में रहने वालों की सूचना आमतौर पर पुलिस को नहीं दी जाती। इन्हीं में संदिग्धों की पहचान करने एसपी अभिषेक मीणा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश शर्मा के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक एस एस पैकरा, सिविल लाइन थाना प्रभारी कलीम खान सकरी थाना प्रभारी कृष्णा पाटले और चकरभाठा थाना प्रभारी प्रवीण राजपूत के साथ करीब 40 सदस्यीय टीम ने अटल आवास, सकरी आदि क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाकर करीब 15 संदिग्धों की तस्दीक की। यहाँ मकान मालिकों को निर्देशित किया गया कि वे किराएदारो की सूचना निकट के थाने में अवश्य दें, अन्यथा उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रही है ,पुलिस, अपराधियों पर शिकंजा कसती जा रही है । शहर के बाहर की कॉलोनियों में अक्सर अपराधिक तत्व छुपे होते हैं, जिस वजह से यह कार्रवाई की गई ।आने वाले दिनों में भी इसी तरह की कार्यवाही लगातार करने की बात पुलिस कह रही है।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ...