बिलासपुर

बुधवारी बाजार के पास गाँजे की खेप खपाने ग्राहक की तलाश में खड़ा गाँजा कारोबारी चढ़ा तोरवा पुलिस के हत्थे…कब्जे से 7.500 ग्राम गाँजा जब्त

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एवं जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने एवं जिला को नशामुक्त करने हेतु “निजात” अभियान के तहत् कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध रूप से गांजा बिक्री करने वालों की धरपकड़ हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान तोरवा थाना टीम को सूचना मिली कि मोटरसाइकिल स्टैंड के बगल में बुधवारी बाजार में एक व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है सूचना पर सूचनास्थल पहुंचकर घेराबंदी उक्त व्यक्ति को पकड़ा गया जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम सूरज साहू पिता राम कुमार साहू उम्र 19 साल निवासी संतोषी मंदिर के पास नयापारा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर बताया जिसके कब्जे से 7.500 किग्रा. गांजा जप्त किया गया है आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अंतर्गत कार्यवाही कर गिरफतार किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर सउनि भरत लाल राठौर, आर. परमेश्वर खैरवार , यशपाल टंडन, उदय पाटले, मनोज कुलमित्र का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
करैत के खतरनाक पलटवार से सर्पमित्र सूरज प्रधान घायल, तीसरी बार जहरीले सांप ने डसा, सांप को लेकर खुद ... वाशिंग मशीन रिपेयर कराने के चक्कर में बैंक अधिकारी को लगा 9.49 लाख का चूना, गूगल पर कस्टमर केयर नंबर... हैदराबाद के पब में 25% हिस्सेदारी का झांसा देकर बिलासपुर के कारोबारियों से 3.42 करोड़ की कथित ठगी, द... एक महीने में कैसे बिकेगा किसानों का पूरा धान?...कम खरीदी लिमिट और MSP के लाभ पर विजय केशरवानी ने सरक... मस्तूरी: आधी रात घर के दरवाजे पर टंगिया से हमला, सुबह महिला के माथे और गाल पर किया वार; आरोपी के खिल... अन्नदाता पर दोहरी मार! पहले अर्नब तूफान, अब अकवन चक्रवात से बेमौसम बारिश... खेतों में गिरी धान की फस... मस्तूरी :- दस गांवों की स्वास्थ्य व्यवस्था भगवान भरोसे! एक दिन ड्यूटी,15 दिन की हाजिरी का आरोप; बीएम... छात्रावास की जमीन पर ही जेसीबी का प्रहार, दूसरी ओर की सरकारी भूमि पर चुप्पी! सड़क चौड़ीकरण की कार्यय... मस्तूरी: भ्रष्टाचार पर कार्रवाई शून्य! पहले कुटेला में डबरी निर्माण के नाम पर फर्जी आहरण का मामला, अ... सिम्स गेट के सामने खाकी से भिड़ा ऑटो चालक… टीआई के साथ की हाथापाई, गाली-गलौज का वीडियो वायरल