रायपुर

छत्तीसगढ़ के प्रभतेज भाटिया बनेंगे BCCI के ज्वाइंट सेक्रेटरी… 28 सितंबर को होगा औपचारिक ऐलान,

रमेश राजपूत

रायपुर – छत्तीसगढ़ के लिए एक और गर्व का अवसर सामने आया है। प्रदेश के प्रभतेज भाटिया को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के ज्वाइंट सेक्रेटरी पद की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। उनका औपचारिक ऐलान आगामी 28 सितंबर को किया जाएगा। श्री भाटिया वर्तमान में BCCI के कोषाध्यक्ष हैं और यह पद संभालने वाले छत्तीसगढ़ के पहले व्यक्ति रहे हैं। अब उन पर दोबारा विश्वास जताते हुए बोर्ड ने उन्हें एक और बड़ी भूमिका में नियुक्त करने का निर्णय लिया है। ज्वाइंट सेक्रेटरी का पद BCCI में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि अंडर-19 टीम और भारतीय महिला क्रिकेट टीमों के चयन की प्रक्रिया उनके निर्देशन में होती है। प्रभतेज भाटिया की नई जिम्मेदारी से न केवल क्रिकेट जगत बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में उत्साह और गर्व का माहौल है। क्रिकेट प्रेमियों का विश्वास है कि उनकी नेतृत्व क्षमता से जल्द ही प्रदेश के युवा खिलाड़ी भारतीय टीम में जगह बना पाएंगे। यह उल्लेखनीय है कि श्री भाटिया के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। हाल ही में प्रदेश के दो खिलाड़ियों का चयन दिलीप ट्रॉफी के लिए हुआ और पहली बार मध्य क्षेत्र ने यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी जीती। उनकी पारदर्शी कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के विकास पर ध्यान और नई प्रतिभाओं को अवसर देने की नीति की व्यापक सराहना हुई है।

BCCI की नई टीम में—

अध्यक्ष: मिथुन मन्हास (दिल्ली)

उपाध्यक्ष: राजीव शुक्ला

सचिव: सैकिया (असम)

कोषाध्यक्ष: रघुराम भट

IPL चेयरमैन: अरुण धूमल

भाटिया की नियुक्ति से प्रदेशवासियों की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ क्रिकेट को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी।

error: Content is protected !!
Letest
भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा... रतनपुर में युवक पर जानलेवा हमला! सिर में गंभीर चोट, रायपुर रेफर, परिजनों ने एसपी से लगाई कड़ी कार्रवा... एचपी लोडर की चपेट में आया युवक हुई मौत... सिलपहरी के अग्रवाल स्ट्रक्चर कारखाने में हादसे से मचा हड़क... बिलासपुर:- दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, आत्महत्या का रूप देने फंदे पर लटकाया शव पति, दे... ‘हार्ट इन मोशन’ में गूंजा स्वस्थ दिल का संदेश, कलेक्टर-एसएसपी ने कहा—तनाव नहीं, मुस्कान को बनाएं जीव... फदहाखार हत्याकांड: पुरानी रंजिश बनी खूनी वारदात की वजह, ‘कल्लू टाइगर’ समेत दो आरोपी गिरफ्तार जिले के 10 पुलिस कर्मचारियों का हुआ तबादला...नए स्थानों में किये गए तैनात, देखिए लिस्ट उधारी के विवाद में आधी रात पति-पत्नी से मारपीट...पति के गले में धारदार हथियार से वार, लगे कई टांके,