मल्हार

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में मल्हार पहुँची पंजाब की केबिनेट मंत्री बलजिंदर कौर… समर्थकों की उमड़ी भीड़, मस्तूरी क्षेत्र में दिखा जबरदस्त उत्साह

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के मस्तुरी विधानसभा में आम आदमी पार्टी (आप) की आमसभा का आयोजन शुक्रवार को शाम नगर पंचायत मल्हार में पातालेश्वर मंदिर के पास मेला स्थल में आयोजित की गई, इस कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब की केबिनेट मंत्री बलजिंदर कौर शामिल हुई जिन्होंने सभा को संबोधित करते हुए मस्तूरी से विधायक के लिए आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी धरम भार्गव के लिए वोट मांगने और मस्तूरी में आप के विधायक बनाने की आम जानता से अपील की,

साथ ही उन्होंने कहा दिल्ली मॉडल लागू करने के वायदे के साथ चुनाव मैदान में उतरे आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों को दिल्ली मॉडल का रूप देकर आम आदमी पार्टी ने पंजाब में भी सरकार बनाई अब छत्तीसगढ़ में भी आप पार्टी अपना प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतार दिए है। दिल्ली मॉडल की खूबी बताते हुए कहा की जिस तरह दिल्ली पंजाब में बिजली माफ,

अच्छे अस्पताल की सुविधा और स्कूल की सुविधा दी जा रही उसी तरह छत्तीसगढ़ में भी सरकार बनने पर लागू किया जाएगा, पिछले भाजपा के शासन काल और कांग्रेस सरकार को घेरते हुए कहा की अब झूठ बोलने वाले सरकार को उनके जवाब देने का समय आ गया है।आप प्रत्याशी को जिताकर उसका मुहतोड़ जवाब देगे। पंजाब विधायक बलजिंदर कौर ने कहा कि आम आदमी पार्टी राजनीति में व्याप्त भ्रष्टाचार को दूर करने का संकल्प लेकर चुनाव मैदान में उतरी है।

उन्होंने कांग्रेस भाजपा को घेरते हुए बोली की अब जनता जवाब देगी आम आदमी पार्टी की नीतियों से जनता को अवगत कराते हुए समर्थन करने की अपील की ताकि इस विधानसभा चुनाव में आप की सरकार बनाई जा सके। इन दौरान कांग्रेस और भाजपा का सफाया झाड़ू लगाकर करने संकल्प दिलाई गई।

सभा में मुख्य रूप से बलजिंदर कौर कैबिनेट मंत्री पंजाब विधायक, धरम भार्गव विधायक प्रत्याशी,गोपाल यादव ओबीसी विंग संयुक्त, सचिव रेवाशंकर साहू ओबीसी विंग संयुक्त सचिव,

हीरो सोनवानी जिला अध्यक्ष एससी विंग, राकेश लोनिया जिला अध्यक्ष यूथ विंग,राजकुमार गुप्ता जिलाउपाध्यक्ष बौद्धिक विंग, लक्ष्मी प्रसाद टंडन ब्लॉक अध्यक्ष, अशोक वस्त्रकार, जिला उपाध्यक्ष लीलाधर सोनी जिला उपाध्यक्ष,मुमताज अनवर खान ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यप्रकाश रॉय ब्लॉक अध्यक्ष ,धनेसर राय ब्लॉक अध्यक्ष पार्टी कार्यकर्ताओ के साथ हजारों की संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी