मल्हार

VIDEO: नगर पंचायत मल्हार की उदासीनता के भेंट चढ़ रहे बेजुबान….अघोषित गौठान में मवेशी तोड़ रहे दम, जिम्मेदार मृत शवों को फेंक रहे इधर उधर

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के मल्हार नगर पंचायत में पिछले वर्ष की तरह ही इस वर्ष बनाये गए अघोषित गौठान में रोजाना एक से दो मवेशी दम तोड़ रहे है, आस पास के लोगों के अनुसार इस बारिश के सीजन अब तक 100 से अधिक मवेशी मर चुके है, जिन्हें मौत होते ही आस पास के जंगल मे ले जाकर ठिकाने लगा दिया जाता है और प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना गौठान के महत्व को दरकिनार कर दिया जाता है। जिसकी भनक तक दुसरो को नही लगने दी जा रही, आस पास लोग इस तरह से मवेशियों की मौत से बेबस नजर आ रहे है। क्योंकि नगर पंचायत ने इन मवेशियों को सुरक्षित रखने और उनके चारा पानी की व्यवस्था करने का जिम्मा सम्हाला है, लेकिन व्यवस्था के नाम पर मंगल भवन के बाहर बाड़े में खुले आसमान के नीचे मवेशियों को घेराबंदी कर रख दिया जाता है, जिन्हें चारा, पानी के नाम पर केवल खाना पूर्ति की जाती है, जिसकी वजह से ही मवेशी कमजोर और बीमार होकर मौत की मुँह में समा रहे है। मिली जानकारी के अनुसार जैसे ही बाड़े में रखे मवेशियों की हालत बिगड़ी है उन्हें बाड़े से बाहर निकाल दिया जाता है, उनकी मौत होते ही आस पास के जंगलों में फेंक दिया जाता है। 

बेजुबानों की सुनने वाला कोई नही….

नगर पंचायत मल्हार में होने को जिम्मेदारों की फौज है लेकिन इन बेजुबानों की सुनने वाला कोई नही है जो असमय काल के गाल में समा रहे मवेशियों के गौठान, चारा, पानी की व्यवस्था पर नजर रखे और समय पर उचित चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराए।

योजना के नाम पर लेटलतीफी…..

छतीसगढ़ सरकार के महत्वाकांक्षी गोठान योजना के तहत मल्हार में भी मवेशियों के लिए सुसज्जित गोठान बनाने लाखो रुपयों की स्वीकृति हुई है। लेकिन 4 वर्ष बीत जाने के बाद भी गोठान अब तक नही बन पाया है। जिसकी वजह से इन बेजुबानों की मौत आए दिन हो रही है। नवोदय विद्यालय के पीछे कई एकड़ जमीन गोठान बनाने अधिकृत की गई है साथ ही टेंडर भी हो चुका है इसके बावजूद गोठान नही बन पाया है। स्थानीय प्रशासन की उदासीनता और कांग्रेस के ही सत्ता में बैठे जनप्रतिनिधियो को स्थानीय लोग जिम्मेदार मान रहे है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी